April 14, 2026

हॉट वैदर टेबल टैनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन का समापन

Date:

Share post:

हॉट वैदर टेबल टैनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन ब्वॉयज अंडर 15 वर्ग के फाइनल में शिमला के तनय रावत ने शिमला के ही युग ठाकुर को 11-9, 10-12, 11-6, 11-7 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इससे पूर्व इस वर्ग के सैमीफाइनल मेें युग ठाकुर ने चंडीगढ़ के अंकुश को 11-7, 11-9, 12-10 से हराया, जबकि तनय रावत ने शिमला के अदवय को 11-7, 11-5, 13-11 से हराया। गर्ल्स अंडर 15 वर्ग के फाइनल में कांगड़ा की रुद्रांशी ने मंडी की सिमरन को 8-11, 12-10, 5-11, 11-7 व 11-8 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। इससे पहले इस वर्ग के सैमी फाइनल मेें रुद्रांशी ने लुधियाना की काव्या गुप्ता को 11-6, 11-3, 11-3 से हराया, जबकि सिमरन ने चंडीगढ़ की सानवी को 10-12, 11-7, 11-6, 9-11 व 11-7 से हराया।

ब्वॉयज अंडर 17 वर्ग के सैमीफाइनल में कांगड़ा के श्रेयांश ने शिमला के ज्योतिरादित्य को 11-5, 11-6, 11-6 से हराया, जबकि कांगड़ा के अथर्व ने कांगड़ा के ही स्वजन्या को 12-10, 11-9, 7-11 व 11-9 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके पहले क्वाटर फाइनल मुकाबलों में स्वजन्या ने शिमला के नवेध्याम को 11-8, 12-10, 11-8 से, अथर्व ने कांगड़ा के रुद्र को 11-7, 11-9, 9-11, 11-6 से हराया। इसी तरह इस वर्ग के अन्य क्वाटर फाइनल मुकाबलों में ज्योतिरादित्य ने शिमला के अथर्व वर्मा को 7-11, 11-5, 11-9, 9-11 व 11-7 से, श्रेयांश ने शिमला के तनय रावत को 11-7, 11-6, 10-12 व 11-5 से हराया था। गर्ल्स अंडर 17 वर्ग के क्वाटर फाइनल मुकाबलों में कांगड़ा की योगिता ने कांगड़ा की ही सौम्या को 10-12, 11-7, 11-2, 7-11, 11-8 से हराया, जबकि शिमला की दिशिता नारंग ने शिमला की ही अर्शिया को 6-11, 11-6, 11-5, 11-4 से हराया, जबकि रुद्रांशी ने सिमरन को 10-12, 12-10, 11-6, 11-8 से और मंडी की भावप्रिता ने शिमला की परनिका कौशिक को 11-4, 11-7, 14-12 से हराया और सैमी फाइनल में प्रवेश किया। शिमला जिला टेबल टैनिस संघ के सचिव अभय लखनपाल व प्रैस सचिव सुदीप महाजन ने बताया कि इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में चल रही यह प्रतियोगिता 26 अगस्त तक चलेगी।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

सृजन की पीड़ा – रणजोध सिंह

रणजोध सिंह - नालागढ़ सृजन की पीड़ा सदैव कष्ट दयाक होती है| एक माँ नौ महीनें रखती है बच्चे को अपनी कोख में, अपार...

This Day in History

1699 On the occasion of Vaisakhi, Guru Gobind Singh established the Khalsa Panth, a landmark event in Sikh tradition...

Today, 13 April, 2026 : Jallianwala Bagh Massacre Remembrance Day

Jallianwala Bagh Massacre Remembrance Day is observed every year on 13 April to honour the victims of one...

BJP Takes Hospital Shift Row to Governor

The Bharatiya Janata Party on Monday raised strong objections to two key proposals in Himachal Pradesh, submitting a...