हिमाचल प्रदेश में वित्तीय संकट पर जयराम ठाकुर की चेतावनी

Date:

Share post:

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश के आर्थिक संकट राहुल गांधी की खटाखट-खटाखट नीति के कारण है। आज प्रदेश में कर्मचारियों को वेतन देने के लिए सरकार के पास पैसे नहीं हैं। कर्मचारी और पेंशन अपने खाते में वेतन और पेंशन आने की राह देख रहे हैं।

दिल्ली से पड़ी डांट के कारण मुख्यमंत्री प्रदेश में आर्थिक संकट न होने की बात कर रहे हैं। क्योंकि कांग्रेस आलाकमान को यह स्पष्ट पता है कि आने वाले चुनाव में अब कांग्रेस न गारंटी कार्ड चला पाएगी और न ही खटाखट वाला कार्ड। कांग्रेस के यह दोनों हथियार बेकार और आत्मघाती साबित हो चुके हैं, क्योंकि जहां-जहां भी कांग्रेस की सरकार है वहां आज वित्तीय हालत बहुत ख़राब हैं। हिमाचल के अलावा कर्नाटक में भी हिमाचल जैसी स्थिति पहले ही आ गई है। जहां विकास और वेतन के लिए वित्तीय संकट का अलार्म बज चुका है।  

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विधान सभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने बड़ी-बड़ी घोषणाएं की थी। सरकार ने झूठ बोलकर सत्ता हथिया ली और अब बाक़ी सुविधाएं देने की बात तो छोड़िए अब वेतन और पेंशन भी नहीं मिल पा रही है। जो कर्मचारी किसी भी तरह के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण इलाज करवा रहे हैं उन्हें उनके इलाज में किए गए खर्च का पैसा भी वापस नहीं किया जा रहा है। महंगाई भत्ता और बाक़ी देनदारियों का भुगतान तो बहुत दूर की बात है। इससे ज़्यादा दुःखद यह है कि वेतन और पेंशन न देने वाली सुक्खू सरकार ख़ुद को कर्मचारियों का हितैषी बता रही है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के आर्थिक हालात के लिए ज़िम्मेदार हैं। इसलिए वह बात-बात पर केंद्र सरकार को कोसना बंद कर दे और प्रदेश के वर्तमान हालात को सही करने पर ध्यान दे। केंद्र सरकार प्रदेश का सहयोग कर रही है। केंद्र सरकार के हर राज्य को आर्थिक सहयोग देने का नियम और क्रियाविधि होती है। हिमाचल प्रदेश के किसी भी कोष या मद में केंद्र सरकार द्वारा कोई कटौती नहीं की गई है।

बेरोज़गार नर्सिंग एसोसिएशन से मिले नेता प्रतिपक्ष

जयराम ठाकुर  ने बेरोज़गार नर्सिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याएं सुनी। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान सरकार नर्सिंग के सारे पद आउटसोर्स आधार पर भर रही है। बैचवाइज़ भर्ती भी नहीं कर रही है। जिससे उनका भविष्य अधर में लटक गया है, नेता प्रतिपक्ष ने उनके मुद्दों को प्रमुखता से सदन में उठायेंगे।

हिमाचल प्रदेश में वित्तीय संकट पर जयराम ठाकुर की चेतावनी

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

शिमला में 22 जुलाई को टैक्स जागरूकता कार्यक्रम

आयकर विभाग की ओर से करदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से 22 जुलाई 2026 को शिमला में...

जयराम का दावा- सरकार में तालमेल खत्म

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले, हजारों भर्तियों को मंजूरी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार...

12वीं पास महिलाओं के लिए नौकरी का मौका, आंगनबाड़ी में निकली भर्ती

बाल विकास परियोजना बसन्तपुर के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों को...