शिक्षा और भाषा संस्कृति सचिव ने डॉ. तुलसी रमण की पुस्तक का विमोचन किया

Date:

Share post:

शिक्षा और भाषा संस्कृति सचिव राकेश कंवर ने आज शिमला में डॉ. तुलसी रमण की पुस्तक नेगी लामा तेनजिन ग्यलधन का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नेगी लामा तिब्बती बौद्ध धर्म के ऐसे महान विद्वान थे जिन्होंने बीसवीं सदी में विश्वभर में ख्याति प्राप्त की। उन्होंने बताया कि नेगी लामा का जन्म किन्नौर के गांव सुन्नम में हुआ था और उनका देहावसान लाहौल के शशुर गोम्पा में हुआ। हिमाचल से तिब्बत जाकर उन्होंने गहन अध्ययन और अध्यापन कर ख्याति अर्जित की।

पुस्तक के संपादक डॉ. तुलसी रमण ने कहा कि नेगी लामा का जीवन ज्ञान अर्जन और उसे बांटने के लिए समर्पित था। वे एक अनन्य साधक थे। डॉ. रमण ने इस अवसर पर पुस्तक में प्रकाशित दलाईलामा के संदेश का पाठ भी किया, जिसमें दलाईलामा ने नेगी लामा को बीसवीं सदी के उत्कृष्ट विद्वान और साधक बताया है। इस अवसर पर पी.एल. नेगी, अजय शर्मा, दिनेश शर्मा सहित कई साहित्यकार, विद्वान और लेखक उपस्थित थे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day In History

1756 Seven Years’ War begins: Britain declares war on France, marking the start of a global conflict involving major...

हिमाचल के अभिलेखयुक्त सिक्के मण्डी क्षेत्र भाग 3 जारी

डॉ. कमल के.प्यासा - मण्डी सांसियनियन(Sassianian)या गाद्दीया सिक्के। 17.सिक्के की धातु = मिश्र धातु (चांदी)। सिक्के का आकार = गोलाकार। सिक्के का...

Governor Witnesses Vedic Learning at Art of Living Centre

Governor Kavinder Gupta visited the Veda Agama Samskrutha Maha Patashala – Gurukulam at the Vedic Heritage Campus, located...

सिपुर मेले का शुभारंभ, 90 वर्षीय मुरतू देवी ने किया उद्घाटन

सिपुर में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय मेले का शुभारंभ इस बार एक अनोखे और प्रेरणादायक क्षण के...