शिमला की दीक्षा वशिष्ठ को मिला राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार

Date:

Share post:

हिमाचल (शिमला) की बेटी दीक्षा वशिष्ठ को पटना में राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम में भारत की युवा शक्ति- उत्सव 2024-25 के अंतर्गत प्रदेश में सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया द्वारा दिया गया।

दीक्षा वशिष्ठ ने उमंग फाउंडेशन के साथ जुड़कर रक्तदान, मानसिक स्वास्थ्य और दिव्यांगता से संबंधित कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है। और, समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अथक प्रयास किए हैं। वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एमए (मनोविज्ञान) में स्वर्ण पदक विजेता है। विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर दीक्षा ने हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया है।

उन्होंने नशे के खिलाफ राज्य सरकार, पुलिस एवं सीआईडी के जागरूकता अभियान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और डेढ़ लाख रुपए का प्रथम पुरस्कार जीता। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पिछले वर्ष शिमला में एक भव्य समारोह में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।

पटना में राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार के  भव्य समारोह में देशभर से आए 30 युवाओं को सम्मानित किया गया। सभी विजेताओं को सिल्वर मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेंद्र राम, स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज जी और आईएएस अधिकारी रितेश कुमार  उपस्थित थे।

शिमला की दीक्षा वशिष्ठ को मिला राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Governor Calls Civil Society Key to Nation-Building

Governor Kavinder Gupta on Sunday underscored the importance of civil society and community leadership in nation-building, saying...

New Synthetic Track for Budding Athletes

In a major encouragement for sports talent in Himachal Pradesh, Hamirpur will soon get a new synthetic athletics...

HP Governor Urges Fuel Conservation and Green Practices

Himachal Pradesh Governor Kavinder Gupta on Sunday reiterated Prime Minister Narendra Modi’s appeal on fuel conservation and urged...

मण्डी के ऐतिहासिक सिक्कों पर विशेष श्रृंखला – भाग–5

डॉ.कमल के. प्यासा - मण्डी मुगल कालीन सिक्के: 28.सिक्का औरंगजेब आलमगीर। सिक्के की धातु = चांदी। सिक्के का आकार = गोलाकार। सिक्के का...