March 1, 2026

मुख्यमंत्री और मंत्री झूठ बोलकर चला रहे हैं सरकार – जयराम ठाकुर

Date:

Share post:

शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार में विकास के सारे काम बंद हैं, जनहित के सारे काम बंद हैं, प्रदेश के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की पेमेंट बंद है, इस समय प्रदेश में सिर्फ और सिर्फ मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों का झूठ चल रहा है। प्रदेश में जो भी समस्याएं हैं, लोगों को जो भी असुविधा हो रही है।

प्रभावितों और विपक्ष द्वारा उसके विरुद्ध आवाज उठाई जा रही है लेकिन सरकार में बैठे लोग उसे खारिज कर दे रहे हैं। प्रदेश की सभी समस्याओं का सरकार के पास एकमात्र इलाज है सरकार का झूठ कि प्रदेश में सब कुछ सही चल रहा है, ‘ऑल इज  वेल’ है। विपक्ष और प्रदेश के लोग झूठ बोल रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सुख की सरकार में व्यवस्था परिवर्तन के नमूनों की भरमार है।पेमेंट नहीं होने की वजह से हिमाचल की तस्वीर और तकदीर बदलने वाले मेडिकल डिवाइसेज पार्क का काम एक महीने से रुका हुआ है। यह खबर अखबारों में प्रमुखता से छपी है। सरकार इसमें भी किसी और को भी दोष दे सकती है।  

जयराम ठाकुर ने कहा कि मेडिकल डिवाइस पार्क हमारी सरकार का एक सपना था। जिसे हासिल करने में हमने जी जान लगाई थी। सभी राज्य इसे हासिल करना चाहते थे लेकिन हमारी तैयारी की वजह से हमारी जीत हुई। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदलने वाला मेडिकल डिवाइसेज पार्क अपनी तकदीर को रो रहा है और सुक्खू सरकार के 2 साल से इसकी तस्वीर बदलने के लिए कुछ भी नहीं कर रही है।

इसी तरह के तीन अन्य प्रोजेक्ट अन्य राज्यों को भी मिले थे। मध्यप्रदेश में बन रहे मेडिकल डिवाइसेज पार्क में 36 से ज्यादा कंपनियों को भूमि का आवंटन भी हो गया है लेकिन हिमाचल में अभी निर्माण का आधा काम भी नहीं हो पाया है जबकि मार्च 2025 परियोजना पूरी होने का लक्ष्य रखा गया था।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल बनाने की बात करते हुए बड़े-बड़े भाषण देती है। लेकिन प्रश्न यह है कि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने वाले प्रोजेक्ट को लटका कर हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर कैसे बनेगा? सरकार झूठे प्रवचन से नहीं सच्चे प्रबंधन से चलती है इसलिए मुख्यमंत्री महोदय से मेरा आग्रह है वह झूठे प्रवचन के बजाय सच्चे प्रबंधन पर ध्यान दें और प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने वाली योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूरा करें।


जयराम ठाकुर का आरोप: मुख्यमंत्री और मंत्री झूठ बोलकर चला रहे हैं सरकार

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Anti-Chitta Crackdown: 145 Raids Across HP

Under the statewide Anti-Chitta Abhiyaan launched by Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, the Himachal Pradesh Police has...

Himachal Upgrades Healthcare with 3T MRI

Harish Janartha has expressed gratitude to CM Thakur Sukhvinder Singh Sukhu for the installation of a state-of-the-art 3...

State Pushes Nutrition Drive for Young Learners

Under the leadership of Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, the Himachal Pradesh Government has intensified its focus on strengthening...

डिजिटल जनगणना के लिए प्रशिक्षण आरंभ

भारत की आगामी जनगणना-2027 के प्रथम चरण, मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) के सफल क्रियान्वयन के...