आयुष हॉस्पिटल का विशेष ब्लड टेस्ट शिविर

Date:

Share post:

आम जनता को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आयुष हॉस्पिटल द्वारा 18 से 20 अप्रैल 2026 तक विशेष ब्लड टेस्ट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

इस स्वास्थ्य शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें लगभग 90 महत्वपूर्ण ब्लड टेस्ट मात्र 1000 रुपये में किए जाएंगे, जबकि इन सभी जांचों का कुल बाजार मूल्य लगभग 4000 रुपये है। यह पहल आम लोगों के लिए व्यापक स्वास्थ्य जांच कम लागत में कराने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

शिविर में आयरन प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल, थायरॉइड, लिवर एवं किडनी फंक्शन टेस्ट, सीबीसी, विटामिन D, विटामिन B12, HbA1c, फास्टिंग ब्लड शुगर, यूरिन टेस्ट सहित कई आवश्यक जांचें शामिल हैं। इसके साथ ही कोलेस्ट्रॉल और शुगर की जांच पूरी तरह निःशुल्क की जाएगी, जिसके लिए मरीजों को खाली पेट आना अनिवार्य होगा।

इस कैंप में अनुभवी चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी, जिसमें डॉ. के. के. शर्मा, डॉ. धर्मवीर वशिष्ठ, डॉ. जगदीश शर्मा और डॉ. अनिल चंदेल शामिल हैं। ये डॉक्टर मरीजों को जांच के साथ-साथ उचित चिकित्सा परामर्श भी प्रदान करेंगे।

अस्पताल के संस्थापक एवं चेयरमैन विजय कुमार सूद ने बताया कि इस कैंप का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि डायबिटीज, थायरॉइड, हृदय रोग और किडनी संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, जिनका समय रहते पता लगाना बेहद जरूरी है।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में आयुर्वेदिक पद्धतियों के माध्यम से विभिन्न रोगों का सफल उपचार किया जाता है, जिसमें आर्थराइटिस, मोटापा, ब्लड प्रेशर, तनाव, अस्थमा, त्वचा रोग, डायबिटीज और थायरॉइड जैसी बीमारियां शामिल हैं। यहां पंचकर्म, योग, नेचुरोपैथी, एक्यूप्रेशर और नाड़ी शोधन जैसी चिकित्सा विधियों का भी उपयोग किया जाता है।

मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. के. के. शर्मा ने बताया कि अस्पताल में ओपीडी और आईपीडी दोनों सुविधाएं उपलब्ध हैं और मरीजों का उपचार उनकी बीमारी के मूल कारण को ध्यान में रखकर किया जाता है।

अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि वे इस स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसकी जानकारी दें, ताकि समय पर जांच के माध्यम से गंभीर बीमारियों से बचाव संभव हो सके।

Focus on Wellness : CBSE Training at St. Thomas’ School

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Shimla Dental College Gets New Identity

CM Sukhu on Friday announced the renaming of Dental College, Shimla, as Rajiv Gandhi Dental College, Shimla, while...

DPS Shimla Spreads Smiles Through Community Outreach

Demonstrating that education is as much about nurturing hearts as it is about shaping minds, Delhi Public School...

This Day In History

1998 Rome Statute adopted: On 17 July 1998, the Rome Statute was adopted in Rome, Italy, creating the legal...

Today, 17 July, 2026 : World International Justice Day

World International Justice Day is observed every year on 17 July to promote the importance of justice, human...