एयरपोर्ट क्षेत्र में सफाई और निगरानी बढ़ाने के निर्देश

Date:

Share post:

एयरपोर्ट पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें एयरपोर्ट के आसपास पर्यावरण और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई।

बैठक में उपायुक्त ने एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में कूड़ा एकत्रीकरण व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए स्थानीय पंचायतों के साथ-साथ अन्य संबंधित हितधारकों को भी जोड़ा जाएगा। साथ ही एयरपोर्ट प्रबंधन को निर्देश दिए गए कि आसपास के स्कूलों में बच्चों और आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं।

बैठक में एयरपोर्ट क्षेत्र में वन्यजीव गतिविधियों को लेकर भी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। बताया गया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन पिंजरे खरीदने जा रहा है, जिन्हें वन विभाग के सहयोग से एयरपोर्ट के आसपास लगाया जाएगा।उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि एयरपोर्ट के 10 किलोमीटर के दायरे में किसी भी भवन निर्माण के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन से एनओसी लेना अनिवार्य है। इस संबंध में विस्तृत अधिसूचना जारी करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा एयरपोर्ट के लिए वैकल्पिक मार्ग से जुड़ी सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में यह भी बताया गया कि एयरपोर्ट के आसपास खतरनाक पेड़ों की कटाई-छंटाई को लेकर वन विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है। उपायुक्त ने इसे एसडीएम को भेजने के निर्देश दिए, जिसके बाद कमेटी बनाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Dr Radha Recognised by Linnean Society of London

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Massive Doctor Hiring Spree: Sukhu Govt to Recruit 650 Specialists

CM Sukhu has announced a major upgrade to Himachal Pradesh's medical infrastructure, detailing an investment of ₹500 crore...

कोटखाई में विकास की रफ्तार: थाना सड़क का भूमि पूजन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने उपमंडल कोटखाई की ग्राम पंचायत रावलाक्यार में ₹4 करोड़ की लागत से स्त्रोन्नत...

नशे के खिलाफ हिमाचल: जयराम ठाकुर ने मांगी जनता से भागीदारी

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम की सराहना...

SDM Office & 24/7 Healthcare: Major Governance Boost for Dadasiba

CM Sukhu announced the establishment of a new Sub-Divisional Magistrate (SDM) office at Dadasiba in the Jaswan-Pragpur assembly...