बाल रंगमंच उत्सव 2026 में स्कूलों की भागीदारी और लेखकों से कहानियाँ आमंत्रित

Date:

Share post:

कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अक्टूबर 2026 में शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर स्थित गोथिक हॉल में बाल रंगमंच उत्सव – अंतर विद्यालय हिंदी नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव 7 से 9 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा।

इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को रंगमंच, साहित्य, अभिव्यक्ति और सृजनात्मकता से जोड़ते हुए उन्हें एक सशक्त मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता के तहत विद्यालयों की टीमें हिमाचली लेखकों की कहानियों पर आधारित लघु नाटकों का मंचन करेंगी। प्रत्येक चयनित विद्यालय के साथ अनुभवी क्रिएटिव डायरेक्टर्स और रंगकर्मी जुड़े रहेंगे, जो प्रतिभागियों को प्रस्तुति की तैयारी में मार्गदर्शन देंगे।

आयोजन के लिए वर्तमान में केवल विद्यालयों से अभिरुचि आमंत्रित की गई है। इस महोत्सव में अधिकतम 20 विद्यालयी टीमों को ही शामिल किया जाएगा। इच्छुक विद्यालयों को अपने संस्थान का नाम, संपर्क शिक्षक का विवरण, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी तथा पता निर्धारित प्रारूप में साझा करना होगा। अभिरुचि दर्ज कराने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 तय की गई है।

चयनित विद्यालयों को आगे विस्तृत दिशा-निर्देश, कार्यशालाओं की जानकारी, समय-सारणी और अन्य आवश्यक विवरण प्रदान किए जाएंगे।

इसी क्रम में आयोजकों ने हिमाचली लेखकों से भी अपनी दो से तीन मौलिक कहानियाँ (हिंदी अथवा अंग्रेज़ी में) भेजने का आग्रह किया है, जिन्हें नाट्य रूपांतरण के लिए चयनित किया जाएगा। इस वर्ष प्रत्येक सहभागी टीम को दो कहानियाँ उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें से वे एक कहानी का चयन कर मंचन करेंगी।

इससे पहले वर्ष 2023, 2024 और 2025 में सफलतापूर्वक आयोजित हो चुके इस महोत्सव का यह चौथा संस्करण है, जो विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए सीखने, रचनात्मकता और रंगमंचीय कौशल को निखारने का एक महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है।

Himachal strengthens monsoon response plan

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

This Day In History

1831 Belgian Independence: Leopold I took the oath as the first King of the Belgians, marking the beginning of...

वांग चुक – कविता

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी वांग चुक, वांग चुक,,,,, क्या है,,,,? कौन है,,,,? ये वांग चुक,,,,? क्या लद्दाख है,,,,, पर्यावरणविद है,,,,, वैज्ञानिक है,,,,, जागरूक...

उद्घाटन के बाद भी बंद ITI, जयराम ने मांगा जवाब

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने बैजनाथ में आईटीआई के नवनिर्मित भवन पर ठेकेदार द्वारा...

State Calls for Collective Action to Save Water

A state-level review meeting on the implementation of the Jal Sanchay Jan Bhagidari (JSJB): Catch the Rain-2026 campaign...