भक्ति और परंपरा का संगम : सनरॉक में कंजक पूजन

Date:

Share post:

कोटखाई क्षेत्र के अग्रणी प्री-स्कूल सनरॉक प्ले स्कूल (गुम्मा, कोटखाई) में ‘कंजक पूजन’ का पावन पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या, स्टाफ और सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में नन्हीं कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि से कन्याओं के चरण पखारने और तिलक लगाने के साथ हुई। विद्यालय परिसर को फूलों और रंगोली से आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे माहौल भक्तिमय हो उठा। बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे नजर आए।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या शैलजा अमरेईक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “कंजक पूजन न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान और बालिकाओं के प्रति आदर का प्रतीक भी है। हमारा उद्देश्य बच्चों को प्रारंभ से ही अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना है।”

पूजन के बाद कन्याओं और बच्चों को पूरी, हलवा, चना तथा उपहार वितरित किए गए। बच्चों ने माता के भजनों पर नृत्य कर कार्यक्रम का आनंद लिया। अंत में ‘जय माता दी’ के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि सनरॉक प्ले स्कूल समय-समय पर इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करता रहता है, जिससे बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं की जानकारी मिल सके।

प्रधानाचार्या ने यह भी जानकारी दी कि स्कूल में नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और क्रेच की सुविधा उपलब्ध है तथा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे और विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

SBI की पहल से दुखी परिवार को मिला आर्थिक सहारा

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

खेलों और जागरूकता से दिया नशामुक्ति का संदेश

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत ई.एस.ओ.एम.एस.ए. (ESOMSA) द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) की...

एचएएस भर्ती में देरी पर जयराम का सरकार पर हमला

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर एचएएस...

Himachal Eyes Industrial Boost with ₹234-Crore Plan

In a major push to industrial development, the Himachal Pradesh Government has submitted two proposals worth ₹234 crore...

Sports Ecosystem Gets Boost Through Expo-2026

CM Sukhu visited the Sports, Fitness and Infrastructure Expo-2026 organised by the Times of India Group at Bharat...