भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के तहत मतदान अभियान जारी

Date:

Share post:

भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के तहत निर्वाचक प्रक्रिया में लोगों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से 62- कसुम्पटी निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन अधिकारी डॉ पूनम जी के मार्गदर्शन में अभियान जारी है । इस कार्यक्रम के तहत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  बलदेया, दुर्गापुर, क्यारकोटी एवम राजकीय उच्च पाठशाला टीक्कर में सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के नोडल अधिकारी दिलीप वर्मा ने अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश हैं। यहां मतदान द्वारा ही सरकार चुनी जाती है, अत: वोट देना न सिर्फ व्यक्ति का कर्तव्य है बल्कि अधिकार भी है। उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने मत देने के अधिकार को समझना चाहिए। मतदाता लोकतंत्र की रीढ़ होते हैं, मत को समझदारी और सही सोच से, सदुपयोग करने का तरीका जानना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जो अपने मताधिकार का उपयोग करने नहीं जा रहे उन्हें जगाने की कोशिश करनी होगी तथा उन्होने आगे कहा कि मतदाता को मत प्रयोग की ताकत को जानना चाहिए और आने वाले समय में मतदाता निर्भीक होकर बिना लालच के मत का प्रयोग करें।

स्वीप कार्यक्र्म के अधीन दो मुख्य घटको गो ब्लु नेल अभियान व बालतंत्र अभियान की जानकारी भी दी तथा बालतंत्र की जानकारी देते हुये कहा कि उन्हे शपथ लेनी है कि वे मतदान के दिन अपने घर के सभी बर्जुर्गों ,युवाओं और महिलाओं को चुनाव में बढ़-चढ़ भाग लेने के लिय प्रेरित करेगें। इस मौके पर सभी को मतदान देने की शपथ दिलाई गई व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलदेया के प्रधानाचार्य  धर्मपाल जिस्टु, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुर्गापुर के प्रधानाचार्य रंधीर राठौर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कयारकोटी की प्रधानाचार्य नविता गुप्ता ने महिला प्रध्यापिकायो व अध्यापिकायो को ब्लू नेल पैंट लगाया जो वोट के प्रति जागरूकता का संदेश है । इस अवसर पर कसुम्पटी निर्वाचन क्षेत्र के सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के दुसरे नोडल अधिकारी हेमंत  वर्मा ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व की विस्तार से जानकारी दी तथा प्रजातंत्र के मूल्यों को विकसित करने की जरुरतों पर प्रकाश डाला व कहा कि लोकतंत्र वास्तव में अधिकाधिक मतदान से ही मजबूत और समृद्ध होता है तथा बूथ स्तर के अधिकारियों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को बूथ स्तर पर मतदान के लिए जागरूक करें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, बी. ल. ओ. सुपरवाईजर चंद्रकांत शर्मा. बी.ल.ओ., विद्यालय के प्राध्यापक , अध्यापक व कर्मचारी उपस्थित थे ।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Khelo Himachal 2026 Sports Drive Launched to Combat Drug Addiction

In a major move to channel youth potential toward fitness while tackling substance abuse, the Youth Services and...

Major Development Package Delivered to Bhatiyat During Chamba Visit

Taking a giant leap toward decentralized governance and rural empowerment, CM Sukhu has announced the establishment of...

Celebrating Excellence as CPU Hamirpur Hosts Grand 12th Convocation

Emphasizing that true success goes far beyond paychecks and titles, Governor Kavinder Gupta called on young scholars to...

धर्म पाल भारद्वाज की दो कृतियों का भव्य लोकार्पण – ‘शीलै दि दौ’ और ‘देवदार सोचते हैं’

ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के कॉन्फ्रेंस हॉल में कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित एक गरिमामय साहित्यिक समारोह...