March 22, 2026

भारत विकास परिषद शिमला -‘भारत को जानो’ प्रश्नोत्तरी और समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन

Date:

Share post:

भारत की संस्कृति विश्व की अत्यंत प्राचीन और समृद्ध है जिसके लिए अभिभावकों एवम शिक्षकों को छात्रों मैं भारत बोध के प्रति ज्ञान तथा जानकारी प्रदान करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। भारत विकास परिषद शिमला शाखा द्वारा काली बड़ी हॉल में आयोजित भारत को जानो प्रश्नोत्री एवम समूह गान प्रतियोगिता के आयोजन अवसर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के आचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में व्यक्त किया उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा भारत को जोड़ रहा है जो अत्यंत सराहनीय है उन्होंने कहा कि अन्य भी यदि ऐसे प्रयास करेंगे तो संभवत भारत के प्रति ज्ञान और जानकारी का विस्तार होगा जो की अत्यंत आवश्यक है।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में प्रथम पुरस्कार डी ए वी न्यू शिमला के चिराग नेगी और वैभव वर्मा द्वितीय पुरस्कार दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला के कार्तिक शर्मा और दुर्वांश ठाकुर, तथा तथा तृतीय पुरस्कार राष्ट्रीय विद्या केंद्र कुसुमति की यशस्वीका श्याम तथा वंशिका पुंडीर में प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी के कनिष्ठ वर्ग में प्रथम पुरस्कार दव न्यू शिमला के सृष्टि सरीन तथा अंकुल चंदेल तथा द्वितीय एच पी यू मॉडल स्कूल की संनवि शर्मा तथा एंजेल तृतीय पुरस्कार ऑकलैंड हाउस स्कूल की आभा चौहान और माधवी शर्मा ने प्राप्त किया ।

समूह गान प्रतियोगिता के अंतर्गत हिंदी समूह गान प्रतियोगिता में डी ए वी स्कूल लक्कड़ बाजार प्रथम, दयानंद पब्लिक स्कूल द्वितीय तथा लॉरेट पब्लिक स्कूल भराड़ी तृतीय रहे। संस्कृत समूह गान प्रतियोगिता मैं दयानंद पब्लिक स्कूल प्रथम एस वीएम हिम रश्मि परिसर द्वितीय तथा द्वितीय डी ए वी लक्कड़ बाजार तृतीय रहे।

निर्णायक मंडल में आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक डा हुकम शर्मा , संगीतज्ञ लेखराम पाल तथा रंगमंच अभिनेता संजय सूद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत विकास परिषद की क्लिनिकल लब के अध्यक्ष बृजमोहन ने अपने संबोधन में बताया कि विजेता टीम को ‘राजेन्द्र मैमोरियात द्वाफी’ प्रदान की गई व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिमला शाखा की ओर से भेजा जायेगा।

कार्यक्रम का आरम्भ दीप प्रज्जवलन व वैदंमातरम् गीत के साथ किया गया जिसका संचालन राजीव कुठियाला ने बड़े सुचारू ढंग से किया। कार्यक्रम में संयोजक श्री रमेश चोपड़ा, शाखा सचिव ललित चौधरी के साथ-साथ सदस्य श्री राकेश भारद्वाज, अनुराधा सूद, पूनम उप्पल, केतन शर्मा, सुफल सूद व अन्य भी उपस्थित रहे।

भारत विकास परिषद् के बारे में जानकारी देते हुए वरिष्ठ सदस्य बृज मोहन शर्मा ने बताया कि 1963 में दिल्ली से शरू होकर आज भारत भर में 1600 से अधिक शाखाएं चल रही है व आज के कार्यक्रमों के अतिरिक्त वृक्षारोपण, रक्त दान, फ्री मैडीकल कैम्प, वस्त्र दान, अन्न दान, गुरू वंदन छात्र अभिनन्दन, गुरू तेग बहादुर बलिदान दिवस जैसे कई कार्यक्रम प्रति वर्ष किये जाते है।

इन्होने बताया कि शिमला शाखा द्वारा स्थानीय दीन दयाल उपाध्याय जोनल अस्पताल व कमला नेहरू अस्पताल में ‘ना लाभ ना हानि’ आधार पर गत पच्चीस सालों से ब्लड टेस्ट लेब चलाई जा रही है। कैंसर, टीबी व गुर्दा रोगियों के टैस्ट मुफ्त में किये जाते हैं। अन्य गरीब व जरूरतमंद रोगियों से भी कोई शुल्क नहीं लिया जाता ।

पिछले वर्ष भारत विकास परिषद ने अपनी लैबोरेटरी का रजत जयंती वर्ष मनाया गया था जिसमें कुल 75 लाख रूपये का खर्च विभिन्न समाज सेवी प्रोजेक्टों पर किया गया जिसमें एक रोगी वाहन स्थानीय दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल को दिया गया, 25 बैन्च शिमला के विभिन्न स्थानों पर लगायें गये, बीस स्कूलों में एक्वागार्ड दिये गए, पांच निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाये गए, एक पूरा सप्ताह अपनी दोनो लैबोरेटरी में सभी टैस्ट निःशुल्क किये गये जिसमें 1500 से अधिक लोगो ने लाभ उठाया।

बीएम शर्मा ने आभार उद्बोधन में कहा कि दोनो ग्रुप में विजेता, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिमला की ओर से भाग लेने की अधिकारी बन गई है जिन्हे भारत विकास परिषद् शिमला द्वारा भेजा जाएगा व उनका आने-जाने व रहने का पूरा खर्च वहन किया जाएगा । इसी कड़ी में दोपहर 1:30 बजे से देश भक्ति पर आधारित गीतों की हिन्दी व संस्कृत में प्रतियोगिता करवाई गई। सभी गीत गैर फिल्मी रहे व भारत विकास परिषद द्वारा प्रकाशित ‘चेतना के स्वर’ नाम की पुस्तक में से लिये गये थे।

भारत विकास परिषद शिमला – ‘भारत को जानो’ प्रश्नोत्तरी और समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day in History

1960 In South Africa, police fired on anti-apartheid demonstrators in Sharpeville, resulting in a tragic massacre. 1963 The notorious Alcatraz Federal...

Today, 21 March , 2026 : World Forest Day

World Forest Day, or the International Day of Forests, is observed on March 21 each year. It highlights...

HP Cuts Stamp Duty for Women, Launches Land Ownership Cards

Himachal Pradesh Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu on Friday announced key reforms in property and land administration as...

Himachal Pushes AI, Cybersecurity, and Rural Safety

Himachal Pradesh Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu on Friday unveiled a forward-looking plan emphasizing digital transformation, cyber security,...