भारतनेट से बदलेगी शिमला की डिजिटल तस्वीर

Date:

Share post:

भारत सरकार की संशोधित भारतनेट (Amended BharatNet) परियोजना के तहत शिमला जिले की सभी 412 ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC) आधारित हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की प्रगति को लेकर उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

उपायुक्त ने बताया कि परियोजना के तहत जिले में करीब 3,691 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पूरा होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में तेज, सुरक्षित और निर्बाध इंटरनेट सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे ई-गवर्नेंस, ऑनलाइन शिक्षा, टेलीमेडिसिन, डिजिटल बैंकिंग और सरकारी सेवाओं की पहुंच और अधिक मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि परियोजना के दायरे में जिले के सभी 12 विकासखंड—बसंतपुर, मशोबरा, छौहारा, रामपुर, रोहड़ू, कुपवी, ननखड़ी, नारकंडा, टुटू, जुब्बल-कोटखाई और ठियोग शामिल हैं।

प्रगति की जानकारी देते हुए बताया गया कि बसंतपुर ब्लॉक में 40 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर बिछाई जा चुकी है और 10 पंचायतें नेटवर्क से जुड़ चुकी हैं। मशोबरा में 299 किलोमीटर केबल बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है और 28 ग्राम पंचायतों को कनेक्ट किया गया है। छौहारा, रामपुर और रोहड़ू ब्लॉकों के लिए कार्य आदेश जारी किए जा चुके हैं, जबकि कुपवी और ननखड़ी में कार्य फिलहाल लंबित है। नारकंडा, टुटू, जुब्बल-कोटखाई और ठियोग में सर्वेक्षण सहित अन्य तैयारियां जारी हैं।

उपायुक्त ने कहा कि भारतनेट परियोजना ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल बदलाव को गति देगी। पंचायत स्तर पर ऑनलाइन सेवाओं का संचालन आसान होगा और ग्रामीण नागरिकों को सरकारी योजनाओं, डिजिटल सुविधाओं और आवश्यक सेवाओं का लाभ अपने क्षेत्र में ही मिल सकेगा।उन्होंने कहा कि बेहतर डिजिटल कनेक्टिविटी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा और डिजिटल इंडिया अभियान को नई मजबूती मिलेगी।

मानसून से पहले अलर्ट मोड पर शिमला प्रशासन

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Dr. Ambedkar- A Sparkling Personality

 Jaya Sood A prolific writer, a great master A voice of voiceless, untrodden ones An abolisher of absolute untouchability Great respect to...

स्वतंत्रता दिवस और शहीद ऊधम सिंह

डॉ. कमल के. प्यासा - जीरकपुर (मोहाली) 15 अगस्त 1947 के दिन भारत पूर्ण रूप से अंग्रेजों की गुलामी...

सशक्त पंचायत और आत्मनिर्भर महिलाएं सरकार की प्राथमिकता: अनिरुद्ध सिंह

पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश की सभी पंचायतों...

Himachal Plans New Chandigarh-Style Satellite Town in BBN

Public Works and Urban Development Minister Vikramaditya Singh announced that the Himachal Pradesh government is aggressively pushing central...