चुनाव का दंगल (कविता) – डॉ. कमल के. प्यासा

Date:

Share post:

डॉ. कमल के. प्यासा – मंडी

बज रहे है, बजने लगे हैं भोंपू

चुनाव के इस दंगल में,,,,!

 

रंग बिरंगे परचम पोस्टर

उठाये बेकार हाथों ने

जोर जोर से लगाते नारे

घूमते गली कूचे बाजारों में !

 

बज रहे हैं, बजने लगे हैं भोंपू

चुनाव के इस दंगल में,,,,!

 

खिल उठे हैं चेहरे,

काम मिला है,

आया चुनाव

खुशी खिली है मौसम में,,,, !

 

बज रहे हैं, बजने लगे हैं भोंपू

चुनाव के इस दंगल में,,,,!

 

भारी भरकम मोटे ताजे

झोटे भिड़ेंगे, भिड़ते रहेगे,,,,

भेड़ू बकरू मुर्गे उड़ेंगे,

बे मौत बेचारे खूब मारेंगे

इस चुनाव के इस मौसम में,,,, !

 

बज रहे हैं, बजने लगे हैं भोंपू

चुनाव के इस दंगल में,,,,!

 

वोट की खातिर कारगुजरी

झूठे वादे नोट उड़ेंगे,,,,,

रूके अटके जुगाड़ बनेंगें

जोड़ तोड़ खूब चलेंगे ,,,,

इस चुनाव के इस दंगल में,,,, !

 

बज रहे हैं, बजने लगे है भोंपू

चुनाव के इस दंगल में,,,, !

 

नई सुर्खियाँ कुछ अखबारों में

कुछ चिपकाई जाएंगी, दीवारों में

टीका टिप्पणियां और वादे भी,,,,!

खूब छपेंगे और रचेंगे भी

चटकीले छैल छबीले रंगों में,,,,!

 

बज रहे हैं, बजने लगे हैं भोंपू,,,,,

चुनाव के इस दंगल में,,,, !

 

जागो उठो वक्त आया है

वरना फिर ठगे जाओगे

चाटुकारी वाली बातों से

यकीन नहीं, नहीं बच पाओगे

इनकी लीपा पोती से,,,, !

 

बज रहे हैं, बजने लगे हैं भोंपू

चुनाव के इस दंगल में,,,,!

हिमाचल : लेख/अभिलेखों वाले प्राचीन सिक्के (विशेष रूप से मण्डी क्षेत्र से प्राप्त) – डॉ. कमल के. प्यासा

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

रक्छम-छितकुल में भालू परिवार कैमरे में कैद

रक्छम छितकुल वन्यजीव अभयारण्य में हिमालयी भूरे भालू की मौजूदगी का एक महत्वपूर्ण फोटोग्राफिक रिकॉर्ड सामने आया है।...

नर्स दिवस पर सेवा और समर्पण का संदेश

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान...

समर्पण दिवस पर बाबा हरदेव सिंह जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

संत निरंकारी मिशन द्वारा युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की पावन स्मृति में “समर्पण दिवस” श्रद्धा, भक्ति...

Naresh Chauhan Defends Himachal Economy, Targets Centre

Naresh Chauhan on Wednesday responded sharply to recent remarks made by Prime Minister Narendra Modi, stating that repeated...