देशभक्ति गीतों के बीच राजीव गांधी को नमन

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में आयोजित आतंकवाद विरोधी दिवस कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में कांग्रेस पार्टी ने अपने दो प्रधानमंत्री—इंदिरा गांधी और राजीव गांधी—को खोया है, जो देश के लिए एक बड़ी क्षति रही है।

राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में भारत में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) युग की नींव रखी। साथ ही उन्होंने पंचायतीराज संस्थाओं और स्थानीय निकायों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनके सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया।

इसी कार्यक्रम में सद्भावना चौक पर राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल, राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार, शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल सहित पार्षद और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने उपस्थित लोगों को अहिंसा और सहनशीलता की शपथ दिलाई। वहीं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति गीतों और भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भावुक और प्रेरणादायी बना दिया।

Shimla Garbage Crisis Deepens as MC Sacks 40 SEHB Worker

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

विदेशी MBBS छात्रों को सुक्खू सरकार की बड़ी राहत

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि कोविड-19 महामारी के दौरान विदेशी...

अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं की होगी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान के नेतृत्व में आयोग का एक उच्च...

Today, 24 July, 2026 : International Self-Care Day

International Self-Care Day, observed annually on 24 July, is dedicated to raising awareness about the value of self-care...

PM SHRI Totu School Joins Global Mission to Track Asteroids

Students of PM SHRI Government Senior Secondary School of Excellence, Totu are set to explore the mysteries of...