हिम संगीत उत्सव की चौथी संध्या में संगीत का जादू

Date:

Share post:

उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, पटियाला, भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश और गेयटी ड्रामेटिक सोसाइटी, शिमला के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हिम संगीत उत्सव-2026 की चौथी संध्या में प्रसिद्ध कव्वाली गायक निज़ामी बंधु ने ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के गौथिक थियेटर में शानदार प्रस्तुति दी। लगभग 700 वर्षों की संगीत परंपरा से जुड़े निज़ामी बंधु परिवार की पहचान सूफी और शास्त्रीय संगीत की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए की जाती है।

इस प्रस्तुति में समूह के मुख्य गायक शादाब निज़ामी और सोहराब निज़ामी ने अपनी आवाज़ और पूरी टीम के साथ दर्शकों का मन मोह लिया। निज़ामी बंधु न केवल भारत में बल्कि विश्वभर में सूफी संगीत के लोकप्रिय नाम हैं और अब तक 70 से अधिक देशों में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। उन्होंने कई प्रसिद्ध फिल्मों में भी अपनी आवाज़ दी है, जिनमें रॉकस्टार कलंक, बजरंगी भाईजान और सरफिरा शामिल हैं।

शिमला पहुँचने पर उन्होंने शहर की खूबसूरती और रूहानी एहसास की तारीफ की और हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता की प्रशंसा की। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें गर्व है कि वे अपने संगीत के माध्यम से हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति का प्रचार कर रहे हैं।

भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त निदेशक, भानु गुप्ता, ने जानकारी दी कि पांच दिवसीय संगीत उत्सव 10 से 14 मार्च 2026 तक चलेगा और अंतिम संध्या में 14 मार्च को गुलज़ार हुसैन (वायलिन), मोहम्मद उमर (दिलरुबा) और संतोष नायर एण्ड ग्रुप द्वारा समकालीन गायन और नृत्य प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी।

Himachal Leads in Digital and AI-Enabled Urban Services

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Minjar Fair Concludes with Cultural Extravaganza

CM Sukhu attended the concluding cultural evening of the International Minjar Fair at Chamba on Sunday. Greeting the...

Governor Calls for Blood Donation Movement Across India

Governor Kavinder Gupta today called upon citizens, especially youth, to make voluntary blood donation a people’s movement, describing...

Chamba Medical College Enters New Healthcare Phase

CM Sukhu today inaugurated the 200-bedded hospital building at Pt. Jawahar Lal Nehru Government Medical College and Hospital,...

शिमला में प्रवासी कामगारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य

शिमला जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने...