हिमाचल हितों के मुद्दे लेकर राजधानी पहुंचे जयराम

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय नेताओं से महत्वपूर्ण भेंट कर प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर हिमाचल के हितों से संबंधित प्रमुख विषयों और विकास परियोजनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।

इसके अलावा केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र शेखावत के साथ बैठक में प्रदेश में एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) के तहत चल रही परियोजनाओं, मंडी में निर्माणाधीन ‘शिवधाम’ प्रोजेक्ट तथा पर्यटन विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।

‘शिवधाम’ परियोजना को धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाली महत्वाकांक्षी योजना बताया गया। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह प्रोजेक्ट न केवल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजेगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा।

सेंट थॉमस स्कूल में विज्ञान दिवस की धूम

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

हिमाचल : धातु अभिलेख, संदर्भ सिरमौर – डॉ.कमल के. प्यासा

डॉ.कमल के. प्यासा - मण्डी सुकेती प्रागैतिहासिक क्षेत्र से प्रसिद्ध हरियाणा और पंजाब का पड़ोसी हिमाचल का जिला सिरमौर...

Sukhu Reviews Anti-Drug Strategy at NCORD Meeting

Himachal Pradesh Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu on Sunday announced the launch of the second phase of...

ढली में पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम जारी

शिमला के ढली क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पानी की पाइपलाइन बिछाने का कार्य...

CM Reviews Mega Urban Projects in Shimla, Hamirpur

CM Sukhu reviewed the progress of the Sabzi Mandi Central Business District (CBD) Project in Shimla and the...