हिमाचल प्रदेश में राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा जागरूकता अभियान

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा शिमला में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ राज्य स्तरीय मीडिया परामर्श बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश में एचआईवी से पीड़ित लोगों के कल्याण और जागरूकता पैदा करने के लिए राज्य में एचपीएसएसीएस द्वारा उठाए जा रहे कदमों और पहल के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई

राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक राजीव कुमार ने कहा कि समिति द्वारा एड्स जागरूकता एवं प्रदेश में एड्स के सक्रिय मामलों का पता लगाने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा 12 अगस्त से 12 अक्तूबर, 2024 तक दो माह एकीकृत स्वास्थ्य अभियान चलाया गया

इसके अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों के 3.63 लाख लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि एड्स के प्रति जागरूकता के लिए ग्राम पंचायतों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जा रही है। समिति द्वारा विभिन्न स्तरों पर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में आशा कार्यकर्ताओं, परामर्शदाताओं और गैर सरकारी संस्थाओं को भी शामिल किया गया है।  

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

भारतनेट से बदलेगी शिमला की डिजिटल तस्वीर

भारत सरकार की संशोधित भारतनेट (Amended BharatNet) परियोजना के तहत शिमला जिले की सभी 412 ग्राम पंचायतों को...

मानसून से पहले अलर्ट मोड पर शिमला प्रशासन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) शिमला की बैठक उपायुक्त एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में...

बाल देखभाल संस्थानों में बनेगी पोषण वाटिका

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना और जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक वीरवार को उपायुक्त शिमला...

सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन से गुमशुदा मामलों में आएगी नई तेजी

गुमशुदा व्यक्तियों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा तथा शीघ्र तलाश सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने...