जंगलों की आग पर तुरंत सूचना देने के लिए नंबर जारी

Date:

Share post:

प्रदेश के जंगलों में आगजनी की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण और प्राकृतिक वन संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) शिमला ज्योति राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य अरण्यपाल, हिमाचल प्रदेश द्वारा वनाग्नि से संबंधित किसी भी घटना की तुरंत सूचना देने के लिए 1800-180-1916 टोल-फ्री नंबर जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य जंगलों में लगने वाली आग पर समय रहते नियंत्रण पाना और व्यापक नुकसान को रोकना है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वन क्षेत्र में आग की घटना दिखने पर तुरंत इस नंबर पर सूचना दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके और बहुमूल्य वन संपदा को सुरक्षित रखा जा सके।

रोहड़ू के मतदाताओं के लिए प्रशासन का बड़ा अपडेट

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Financial Milestone: Shimla Hails SC BBMB Ruling

A grand celebration erupted at Oakover today as Himachal Pradesh scored a major win in the Supreme Court...

Brightening Lives: HP Leadership Shares Diwali Wishes

On the auspicious occasion of Diwali, Governor Kavinder Gupta and CM Sukhu extended their warm greetings to the...

शिमला में जनजातीय गौरव दिवस पर विशेष कार्यशाला आयोजित

भगवान बिरसा मुंडा के अमर बलिदान और जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए उपायुक्त कार्यालय...

चाबा-तत्तापानी के बाद अब लुहरी में मिलेगा रिवर राफ्टिंग का रोमांच

शिमला जिला में साहसिक पर्यटन को नई उड़ान देने के लिए पर्यटन विभाग ने सतलुज नदी में रिवर...