कसुम्पटी तहसील प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा

Date:

Share post:

जिला प्रशासन शिमला ने कसुम्पटी को नई तहसील घोषित करने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेज दिया है। यह जानकारी उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने दी। उन्होंने कहा कि कसुम्पटी क्षेत्र में नई तहसील का गठन समय की आवश्यकता है, जिससे प्रशासनिक और राजस्व व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

वर्तमान में कसुम्पटी क्षेत्र शिमला ग्रामीण तहसील के अंतर्गत आता है, जहां भौगोलिक क्षेत्र बड़ा होने और जनसंख्या अधिक होने के कारण प्रशासनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शिमला ग्रामीण तहसील के तहत 32 पटवार सर्कल आते हैं, जिनमें कसुम्पटी, शिमला ग्रामीण और शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्रों का बड़ा हिस्सा शामिल है। बढ़ती जनसंख्या, राजस्व मामलों, न्यायालयीन प्रकरणों और फील्ड वेरिफिकेशन के चलते कार्यभार अत्यधिक बढ़ गया है।

उपायुक्त ने बताया कि नए प्रस्ताव के अनुसार कसुम्पटी तहसील के अंतर्गत 17 पटवार सर्कल और 4 फील्ड कानूनगो सर्किल होंगे। इसके दायरे में कुल 17,032.29 हेक्टेयर भूमि, 86,983 खसरा नंबर और 12,080 खतौनी नंबर शामिल होंगे। नई तहसील से लगभग 91,924 की जनसंख्या को प्रशासनिक लाभ मिलेगा।

प्रस्ताव में चार नए पटवार सर्कल—चमियाना, रझाना, डूम्मी और जनोल—बनाने का प्रावधान है। वहीं, दो फील्ड कानूनगो सर्किल कसुम्पटी/चमियाना और शोघी में प्रस्तावित हैं। इसके अतिरिक्त, नई तहसील के अंतर्गत 83 सरकारी स्कूल, 21 पोस्ट ऑफिस, 27 बैंक शाखाएं तथा विभिन्न सरकारी कार्यालय शामिल किए जाएंगे।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि नई तहसील के गठन से आम जनता को राजस्व एवं प्रशासनिक सेवाएं सुगमता से उपलब्ध होंगी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

Himachal Launches Health Sector Overhaul

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Financial Milestone: Shimla Hails SC BBMB Ruling

A grand celebration erupted at Oakover today as Himachal Pradesh scored a major win in the Supreme Court...

Brightening Lives: HP Leadership Shares Diwali Wishes

On the auspicious occasion of Diwali, Governor Kavinder Gupta and CM Sukhu extended their warm greetings to the...

शिमला में जनजातीय गौरव दिवस पर विशेष कार्यशाला आयोजित

भगवान बिरसा मुंडा के अमर बलिदान और जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए उपायुक्त कार्यालय...

चाबा-तत्तापानी के बाद अब लुहरी में मिलेगा रिवर राफ्टिंग का रोमांच

शिमला जिला में साहसिक पर्यटन को नई उड़ान देने के लिए पर्यटन विभाग ने सतलुज नदी में रिवर...