कटासनी में तैयार हो रहा आधुनिक खेल हब

Date:

Share post:

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला जिले के कटासनी में निर्माणाधीन अत्याधुनिक शूटिंग रेंज और इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कार्य की गुणवत्ता, समयबद्धता और तकनीकी पहलुओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों से परियोजना की विस्तृत स्थिति रिपोर्ट प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने को कहा।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह परियोजना प्रदेश में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह शूटिंग रेंज और इंडोर स्टेडियम तैयार होने के बाद खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी और वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि इसका लाभ जल्द से जल्द खिलाड़ियों और युवाओं को मिल सके।

HPU Goes High-Tech with AI Course, Global Exposure

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Canvas of Dreams: Lower Primary Stars Shine at Auckland House

The corridors of Auckland House School buzzed with boundless energy and creative flair today as its Lower Primary...

हाईटेक होगी शिमला की जनगणना: घर-घर पहुंचेगी डिजिटल टीम

शिमला में जनगणना-2027 के दूसरे और सबसे महत्वपूर्ण चरण की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं।...

‘कानून ताक पर, लोकतंत्र पर ताला’: जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार को घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में उच्च न्यायालय...

HP Releases ₹20.61 Cr to Workers as Aug 15 Welfare Bonus

Himachal Pradesh Building and Other Construction Workers Welfare Board Chairman Nardev Kanwar announced that financial assistance totaling ₹20.61...