खदराला मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने का प्रयास

Date:

Share post:

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ऐतिहासिक महत्व वाले खदराला मार्ग को दोबारा राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करवाने के लिए राज्य सरकार विशेष प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन और क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस मार्ग का मामला केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

रविवार को खदराला में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 1962 से पहले यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग था, जिसे बाद में राज्य राजमार्ग का दर्जा दिया गया। उन्होंने बताया कि बाघी क्षेत्र के लोगों ने भी इस मार्ग को पुनः राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग की है।

मंत्री ने कहा कि वह जल्द ही क्षेत्र की सभी पंचायतों का दौरा करेंगे और नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सुंगरी मार्ग के सुधार एवं मेटलिंग के लिए 1.50 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं तथा अन्य संपर्क मार्गों पर भी विकास कार्य जारी हैं।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि खदराला की ऐतिहासिक पहचान को पुनर्स्थापित करने के साथ-साथ बेहतर सड़क संपर्क, पर्यटन विकास तथा सेब और आलू उत्पादक क्षेत्रों को मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के क्षेत्र के विकास में योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में स्कूल, अस्पताल और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ। उन्होंने आश्वासन दिया कि शेष विकास कार्यों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर आयोजकों को बधाई देते हुए मंत्री ने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और विशेष रूप से चिट्टा जैसे नशों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और जागरूक युवा ही समाज और प्रदेश का बेहतर भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं।

Statistics Day Highlights Power of Administrative Data

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Dr. Ambedkar- A Sparkling Personality

 Jaya Sood A prolific writer, a great master A voice of voiceless, untrodden ones An abolisher of absolute untouchability Great respect to...

स्वतंत्रता दिवस और शहीद ऊधम सिंह

डॉ. कमल के. प्यासा - जीरकपुर (मोहाली) 15 अगस्त 1947 के दिन भारत पूर्ण रूप से अंग्रेजों की गुलामी...

सशक्त पंचायत और आत्मनिर्भर महिलाएं सरकार की प्राथमिकता: अनिरुद्ध सिंह

पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश की सभी पंचायतों...

Himachal Plans New Chandigarh-Style Satellite Town in BBN

Public Works and Urban Development Minister Vikramaditya Singh announced that the Himachal Pradesh government is aggressively pushing central...