महिला सशक्तिकरण सम्मान हेतु आवेदन आमंत्रित

Date:

Share post:

महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के महिला एवं बाल विकास निदेशालय ने हिमाचल प्रदेश महिला विकास प्रोत्साहन योजना–2013 के तहत राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं।

विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि ये पुरस्कार स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा तथा कला एवं संस्कृति के क्षेत्रों में महिलाओं के विकास एवं सशक्तिकरण के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रदान किए जाएंगे। चयन उपर्युक्त क्षेत्रों में पिछले पांच वर्षों के दौरान किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के आधार पर किया जाएगा।

इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं अपने आवेदन 31 जनवरी, 2026 तक संबंधित जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्राप्त आवेदनों को उपायुक्त की संस्तुति के बाद आगे भेजेंगे।

पुरस्कार के अंतर्गत चयनित व्यक्ति अथवा संस्था को एक लाख रुपये की नकद राशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। ये पुरस्कार 8 मार्च, 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदान किए जाएंगे।

प्रवक्ता ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले योग्य व्यक्तियों एवं संस्थाओं से इस योजना के तहत आवेदन करने का आह्वान किया है।

Govt Plans Tech-Led Expansion of GI-Tagged Kaladi

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

ज़हर बेचते मौत के सौदागर – डॉ. कमल के.प्यासा

डॉ. कमल के.प्यासा - जीरकपुर, मोहाली कितने उजड़े, कितने बिखरे, कितने बेमौत मरे नशे के चक्कर में! पर अभी भी ये नहीं शर्माते, सर-ए-आम...

फर्जी डिग्रियों पर सख्त पहरा और नौकरियों पर सीधा फोकस

हिमाचल प्रदेश के निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने...

Kangra Set to Host Grand State-Level Sanskrit Day Celebrations

To mark the auspicious occasion of Shravan Purnima, the Department of Language and Culture, Himachal Pradesh, is organizing...

वाहनों की उम्र 15 साल करने पर अड़ी HP सरकार, केंद्र से उठाई मांग

मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 59 के तहत वाहनों की आयु सीमा निर्धारित करने का अधिकार केवल...