बिना सड़क मंडियां बनाने पर विधानसभा समिति ने एपीएमसी से मांगा हिसाब

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति ने जिला शिमला से जुड़े विकास कार्यों और वित्तीय अनियमितताओं पर कड़ा रुख अपनाया है। बचत भवन शिमला में समिति के सभापति संजय रत्न की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समिति के सदस्य राकेश जम्वाल, कुलदीप सिंह राठौर, मलेंद्र राजन, विवेक शर्मा तथा चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में लंबित ऑडिट पैरा, बिना सड़क के बनी मंडियों और अधिकारियों की गैर-हाजिरी को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए।

पंचायत विभाग के विभिन्न ब्लॉकों में करीब 4700 ऑडिट पैरा लंबे समय से लंबित होने पर समिति ने गहरी नाराजगी जताई। समिति ने निर्देश दिए कि ऑडिट विभाग की अनुमति से वर्ष 2000 से पूर्व के एक लाख रुपये से कम के ऑडिट पैरा बट्टे खाते में डाले जाएं, जबकि वर्ष 2000 से अब तक के सभी लंबित पैरा अगले तीन महीनों के भीतर हर हाल में समायोजित किए जाएं। तय समय में कार्रवाई न होने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसी तर्ज पर शहरी स्थानीय निकायों में भी 1999 तक के एक लाख रुपये से कम के ऑडिट पैरा बट्टे खाते में डालने और कर्मचारियों की पेंशन व सेवानिवृत्ति लाभ सीधे राज्य कोषागार के माध्यम से जारी करने की अनुशंसा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कई विभागाध्यक्षों के स्वयं न आकर कनिष्ठ अधिकारियों को भेजने पर समिति ने कड़ी आपत्ति जताई। अनुपस्थित रहे लोक निर्माण विभाग शिमला के सभी एक्सईएन को विभाग के सचिव सहित विधानसभा की आगामी बैठक में तलब कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा विद्युत विभाग के 7 अनुपस्थित अधिकारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। सभापति संजय रत्न ने स्पष्ट किया कि स्थानीय निधि लेखा समिति मिनी विधानसभा के समान है और यहां झूठे तथ्य रखने वाले अधिकारियों के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस लाया जाएगा।

विकास कार्यों की सुस्त रफ्तार और बजट के सही उपयोग न होने पर चिंता जताते हुए सभापति ने कहा कि सरकारी धन में भ्रष्टाचार किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि एक महीने के भीतर उपायुक्त शहरी स्थानीय निकायों के साथ और अतिरिक्त उपायुक्त खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर बिना खर्च हुए बजट के सदुपयोग की रणनीति तैयार करें। सभी विभागों को 31 मार्च 2027 से पहले वर्ष 2000 तक के ऑडिट पैरा निपटाने और शहरी निकायों की बकाया देनदारियों, टैक्स व रेंट का पूरा ब्योरा एक माह में समिति को सौंपने को कहा गया है।

बैठक में एपीएमसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए समिति ने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च कर ऐसी जगह मंडियां बनाई जा रही हैं जहां सड़क तक नहीं है। समिति ने किसानों और बागवानों की सुविधा के लिए संपर्क सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता देने और एपीएमसी को पिछले तीन वर्षों के डिपॉजिट वर्क का पूरा हिसाब 15 दिनों के भीतर पेश करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वर्ष 2012 से लंबित हॉस्टल निर्माण के लिए हाउसिंग बोर्ड को एक महीने में टेंडर लगाने तथा नारकंडा में प्रस्तावित पार्किंग का कार्य एक माह में शुरू करने के आदेश दिए गए। अंत में उपायुक्त ने समिति के सदस्यों को सम्मानित करते हुए सभी निर्देशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

Himachal Fast Tracks Modern Apple Centre of Excellence to Boost Growers Income

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Himachal Fast Tracks Modern Apple Centre of Excellence to Boost Growers Income

Himachal Pradesh is set to give its apple economy a high-tech boost by establishing a modern Centre of...

CM Sukhu Hails ₹125 Commemorative Coin Tribute to Sardar Sobha Singh

Himachal Pradesh CM Sukhu has expressed happiness over the decision to issue a ₹125 commemorative coin honouring legendary...

Private AI from the Hills: Shimla’s Netgen Serves 15+ Countries

While many businesses hesitate to hand sensitive files over to third-party cloud tools, a 15-member team in Shimla...

Himachal Health Sector Goes Digital with 661 New Data Entry and IT Hires

Bulky paper files and long waiting lines at hospital counters are soon going to be a thing of...