नन्हें सितारों की चमक शेमरॉक रोज़स में वार्षिक उत्सव की धूम

Date:

Share post:

शिमला के कच्चीघाटी स्थित शेमरॉक रोज़स प्ले स्कूल में वार्षिक उत्सव अत्यंत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर दिनभर उत्सव के रंग में रंगा रहा और विद्यार्थियों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे वर्ष आयोजित की गई विभिन्न खेलकूद, शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने पर नन्हे-मुन्नों के चेहरे खिल उठे और उनका उत्साह देखते ही बन रहा था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान बच्चों के अद्भुत जज्बे और कलात्मक प्रदर्शन से पूरा स्कूल परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। प्रधानाचार्या प्रीति चुट्टानी ने कहा कि स्कूल में किताबी ज्ञान के साथ-साथ बच्चों की अन्य प्रतिभाओं को निखारने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं और उनमें आत्मविश्वास की भावना को मजबूत करते हैं।

वार्षिक उत्सव का यह आयोजन विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए बेहद यादगार रहा। प्रधानाचार्या ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों की मेहनत की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर में खुशी, उत्साह और उत्सव का माहौल बना रहा।

ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल में भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

विकास कार्यों को गति देने रामपुर पहुंचे विक्रमादित्य सिंह

रामपुर के चहुंमुखी विकास और युवा शक्ति को खेलकूद के जरिए सही दिशा देने का संकल्प लेते हुए,...

Governor Hails Central Schemes for Transforming Healthcare Access

Attending the 38th annual conference of the North Zone Ophthalmological Society (NZOS) at Palampur, Governor Kavinder Gupta highlighted...

राष्ट्रीय संकल्प दिवस की तैयारियों में जुटा शिमला प्रशासन

राष्ट्रीय संकल्प दिवस (पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि) और राष्ट्रीय एकता दिवस (सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती)...

Himachal Secures Record-Breaking Bid for Wildflower Hall

Under the leadership of CM Sukhu, the Himachal Pradesh government has achieved a historic milestone by successfully concluding...