नावर में आस्था का महापर्व: माता दरोटेश्वरी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

Date:

Share post:

नावर क्षेत्र का दरोटी गाँव आज भक्ति, परंपरा और सामाजिक बदलाव का साक्षी बना। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गाँव में नवनिर्मित नगरकोटी माता दरोटेश्वरी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत कर देवी का आशीर्वाद लिया। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के आराध्य देवता नारायण जी भी विशेष रूप से विराजमान रहे। दोनों मंत्रियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश व क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की और सफल आयोजन के लिए ग्रामीणों को बधाई दी।

स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, माता नगरकोटी सदियों पहले कांगड़ा के नगरकोट से दरोटी गाँव में विराजमान हुई थीं। मंदिर के इतिहास में इससे पहले वर्ष 1962 में ‘शांत यज्ञ’ हुआ था, जिसके करीब छह दशक बाद 20-21 नवंबर 2026 को नए मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। अनुष्ठान से पूर्व माता ने करीब 25 श्रद्धालुओं के साथ नगरकोट, ज्वालाजी और हरिद्वार की पवित्र यात्रा भी की। इस आयोजन की सबसे सराहनीय बात यह रही कि सदियों पुरानी पशु बलि प्रथा को पूरी तरह त्यागकर, केवल वैदिक मंत्रोच्चार और पूर्ण सात्विक विधि से अनुष्ठान संपन्न किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए दोनों मंत्रियों ने कहा कि हिमाचल की देव संस्कृति पूरे विश्व में अद्वितीय है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे आधुनिक दौर में दुनिया के साथ कदम मिलाकर चलें, लेकिन अपनी समृद्ध विरासत और संस्कृति की डोर को कभी न छोड़ें। साथ ही, दोनों नेताओं ने पिछले चार वर्षों के विकास कार्यों में आपसी सहयोग के लिए आभार जताया और क्षेत्र की प्रगति के लिए मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया।

इस मौके पर विक्रमादित्य सिंह भावुक नजर आए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह और नावर क्षेत्र के गहरे आत्मीय व राजनीतिक जुड़ाव को याद किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की जनता ने जो स्नेह और आशीर्वाद उनके पिता को दिया, वही सम्मान उन्हें भी मिल रहा है, जिसके लिए वे सदैव ऋणी रहेंगे।

Himachal Pushes Tech-Driven Growth with New STPI Facility at Chetru

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Himachal Pushes Tech-Driven Growth with New STPI Facility at Chetru

Himachal Pradesh took a major step toward becoming a regional tech hub today as CM  Sukhu inaugurated the...

Mandaviya Calls for Industry Push in Sports Tech and Academies

Union Minister of Youth Affairs and Sports Dr. Mansukh Mandaviya invited global and domestic industry leaders to "Make...

Precision Medicine and Genetic Research Power India Push Against Diabetes

Over a dozen diabetes-focused research projects are currently underway under the Ministry of Science and Technology—largely through the...

Bharat Mandapam Health Pavilion Offers Free Screenings

Free screenings, live CPR demos, street plays, and screen-free games for kids are drawing crowds to the Health...