प्रवासी श्रमिकों के लिए पुलिस स्टेशन में पंजीकरण अनिवार्य – अनुपम कश्यप

Date:

Share post:


 

जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहां भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के मद्देनजर आपातकालीन उपाय के रूप में आदेश पारित किए हैं । इसके  तहत कोई भी नियोक्ता, ठेकेदार व व्यापारी जिला शिमला में आने वाले किसी भी प्रवासी मजदूर को छोटी-मोटी गैर-औपचारिक नौकरी या सेवा या अनुबंध श्रम में तब तक नहीं लगाएंगे, जब तक ऐसे प्रवासी मजदूर संबंधित पुलिस स्टेशन में एसएचओ के पास जाकर पासपोर्ट आकार की फोटो के साथ अपना विवरण प्रस्तुत नहीं करते हैं।

आदेशों के अनुसार शिमला जिला का दौरा करने वाला कोई भी व्यक्ति संबंधित थाना प्रभारी को इस आशय की जानकारी दिए बिना किसी भी प्रकार के स्व-रोजगार, गैर-औपचारिक व्यापार, सेवाओं में अथवा रोजगार की तलाश में संलिप्त नहीं होगा।

उल्लंघन करने वाले ऐसे प्रवासी मजदूरों और उनके नियोक्ता पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 के तहत दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होकर आगामी दो महीने की अवधि के लिए प्रभावी रहेंगे।




                                    
प्रवासी मजदूरों को शिमला में पुलिस स्टेशन में पंजीकरण कराना अनिवार्य: जिला दंडाधिकारी का आदेश

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

पढ़े लिखे लोग – लघु कथा

रणजोध सिंह - नालागढ़ जब से बनवारी लाल जी पंचायत प्रधान पद के लिए खड़े हुए थे, उनका दिन...

हिमाचल से प्राप्त गाधिया सिक्के व ऐतिहासिक परिचय

डॉ. कमल के. प्यासा -  मण्डी गाधिया शब्द की उत्पत्ति "गर्दभिय" या "गर्दभ" या "गर्दभिला" से बताई जाती है।...

Himachal Pushes Export & Industry Agenda at BoT Meet

The Board of Trade meeting was held at Vanijya Bhawan, New Delhi under the chairmanship of Union Commerce...

Governor Promotes Adventure Tourism in Himachal

Governor Kavinder Gupta today released the poster of the ‘Chalo Himachal’ campaign at Lok Bhavan during a courtesy...