प्यारे माँ – बाप (कविता) – जया सूद

Date:

Share post:

जया सूद

बच्चे के आगमन का प्यारा सपना सजाती प्यारी माँ,

उसकी किलकारियों का मीठा सपना देखता प्यारा बाप।

सच है, पृथ्वी पर ईश्वर की सच्ची तस्वीर है प्यारे माँ-बाप,

अपने बच्चे की हर ख़्वाइश को पूरा करते है प्यारे माँ-बाप।

सच्ची ममता की मूर्त,  निस्वार्थ प्रेम का बहता पवित्र जल,

कोई और नहीं, सिर्फ़ और सिर्फ़ होते हैं प्यारे, दुलारे माँ-बाप।

माँ का शीतल ठंडी छाया जैसा प्यार, बाप का सूर्य जैसा प्यार,

दोनों मिलकर सजाते अपनी संतान का प्यारा उज्ज्वल संसार।

कोई बयां न कर सकता उनके प्रेम को, न ही चुका सकता कर्ज़,

उनके लिए केवल बच्चों की खुशी ही प्रथम और आखिरी फ़र्ज़।

मेरे हर मर्ज़ की दवा, मेरी हर खुशी का ख़्वाब मेरे प्यारे माँ-बाप,

मेरी हर सफलता में खुशी से गदगद होते, मेरे प्यारे माँ-बाप।

 

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Joy of Innocence Takes Centre Stage at DPS Shimla Carnival

The joy of innocence and a delightful dose of cuteness filled the corridors of Delhi Public School (DPS),...

नशामुक्त हिमाचल की ओर सख्त कदम, तस्करों के वित्तीय नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी...

शिल्प 2026 के रंगों में रंगा रूट्स कंट्री स्कूल बाघी, शिक्षा मंत्री ने की सराहना

रूट्स कंट्री स्कूल बाघी का 23वां वार्षिक दिवस समारोह 'शिल्प 2026' शनिवार को बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम...

Rhythm, Imagination & Youthful Brilliance Light Up St. Edward’s Annual Day

The programme commenced with a ceremonial welcome by the NCC cadets, followed by the unfurling of the flag,...