राष्ट्रपति के दौरे को लेकर शिमला में हाई अलर्ट

Date:

Share post:

राष्ट्रपति के प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जानकारी दी गई कि द्रौपदी मुर्मू 27 अप्रैल से 2 मई 2026 तक शिमला प्रवास पर रहेंगी और इस दौरान दि रिट्रीट में ठहरेंगी।

जिला दंडाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की चूक न हो। उन्होंने कल्याणी हेलिपैड के साथ-साथ अन्नाडेल हेलिपैड को भी लैंडिंग के लिए पूरी तरह तैयार रखने को कहा।

लोक निर्माण विभाग को हवाई अड्डे से दी रिट्रीट तक जाने वाले मार्ग की मरम्मत और सुधार कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। वहीं, नगर निगम को दी रिट्रीट और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा गया।

इसके अलावा, जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एसजेपीएनएल को आवश्यक निर्देश दिए गए। अग्निशमन विभाग को सभी प्रमुख स्थलों का फायर ऑडिट करने के लिए कहा गया, जबकि स्वास्थ्य विभाग को 24 घंटे डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस तैनात रखने के निर्देश दिए गए।

खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भोजन के सैंपल की नियमित जांच सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू और सुरक्षित बनी रहें।

HPRCA Final Merit List Released for TGT Posts

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

रोबोटिक सर्जरी से नई राह, हिमाचल में स्वास्थ्य का नया दौर

CM Sukhu stated that the present state government has taken several significant steps over the last three and...

बाल विकास परियोजना शिमला ने जारी किया चयन परिणाम

महिला एवं बाल विकास विभाग, हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत बाल विकास परियोजना शिमला (शहरी) ने आंगनबाड़ी एवं क्रेच...

शिमला बचत भवन में गूंजा राष्ट्रीय एकता और सौहार्द का संदेश

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन शिमला द्वारा बचत भवन में सद्भावना...

Young Voices Take Centre Stage with Literature, Creativity, Competitions and Heritage

After an inspiring opening day of books, storytelling, art, poetry and creative workshops, the fourth edition of Mimansa...