रियासत जयपुर और तत्कालीन सिक्के

Date:

Share post:

डॉ. कमल के. प्यासा – जीरकपुर, मोहाली

1828 ईस्वी में जयपुर के शासक सवाई जय सिंह द्वितीय जब मुगलों से स्वतंत्र हो गए तो इन्होंने अपनी टकसाल से झाड़शाही सिक्के ढालने शुरू कर दिए थे। जिनके एक ओर मुगल शासकों के नाम व दूसरी ओर झाड़ी का चिह्न हुआ करता था, इसी कारण सिक्कों को झाड़शाही सिक्कों के नाम से जाना जाता था। सिक्कों के एक ओर मुगल बादशाह के नामों में शाह आलम/मुहम्मद शाह व दूसरी ओर ज़र्ब सवाई जयपुर व छः शाखाओं वाला झाड़ हुआ करती थीं। महाराजा राम सिंह के समय में झाड़ के साथ-साथ कुछ बिंदु व मछली का भी चित्रण होता था। महाराजा माधो सिंह के काल में सिक्कों को हाली कहा जाता था। आगे 1760 ईस्वी में तांबे के सिक्के चलने लगे, जिन्हें झाड़शाही पैसा कहा जाने लगा था। तांबे-चांदी के सिक्के जयपुर के समीप खेतड़ी में ढाले जाते थे, जिसको वर्ष 1869 में बंद कर दिया गया। बाद में महाराजा माधो सिंह (1880-1922) के समय, सवाई जयपुर के साथ ब्रिटिश महारानी विक्टोरिया का भी उल्लेख होने लगा था। महाराजा रामसिंह, माधो सिंह व पूर्व के मध्यकालीन शासकों द्वारा सोने के सिक्के भी चलाए गए थे। महाराजा रामसिंह के सिक्कों के एक ओर ज़र्ब सवाई जयपुर सन् 1868 बाहरी मलिका मौअज़्ज़मा सल्तनत-ए-इंग्लिस्तान विक्टोरिया व दूसरी ओर जुलूस मैमनत मानूस महाराजा सवाई रामसिंह के झाड़ जी। ऐसे ही महाराजा माधो सिंह के सिक्के भी होते थे। चांदी के सिक्कों में एक रुपया, अठन्नी, चवन्नी व दुअन्नी चलती थीं।

हैदराबाद रियासत की मुद्रा: इतिहास और संग्रह

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर शिमला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

महान स्वतंत्रता सेनानी और प्रखर राष्ट्रवादी नेता ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर आज शिमला के...

Cottonian Hope Foundation Hosts Multi-Community Prayer

Faith, empathy, and community spirit converged at Bishop Cotton School, Shimla, on 15 November 2026, as the Cottonian...

मैं सिर्फ दवाई देता हूँ – कहानी

रणजोध सिंह - नालागढ़ बड़े अस्पताल के डॉक्टरों ने मुझे साफ-साफ बता दिया था कि मेरे पिताजी को कैंसर...

This Day In History

1966 India observes the formal birth of National Press Day alongside the Press Council of India, cementing a commitment...