रोहड़ू चुनाव बना महिला सशक्तिकरण की मिसाल

Date:

Share post:

रोहड़ू नगर परिषद चुनाव इस बार महिला सशक्तिकरण और हिमाचली संस्कृति की अनूठी मिसाल बनकर सामने आ रहा है। चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह महिला कर्मचारियों के नेतृत्व में संपन्न करवाने के लिए बुधवार को महिला पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं। खास बात यह रही कि सभी महिला कर्मचारी पारंपरिक हिमाचली वेशभूषा में नजर आईं, जिससे चुनावी माहौल सांस्कृतिक रंगों और उत्साह से भर उठा।

रिटर्निंग अधिकारी (एमसी) एवं एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रामौत्रा ने बताया कि नगर परिषद रोहड़ू के सभी मतदान केंद्र इस बार पूर्णतः महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाएंगे। उन्होंने इसे महिला नेतृत्व, प्रशासनिक क्षमता और आत्मविश्वास का सशक्त उदाहरण बताया।

उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी दक्षता और जिम्मेदारी का परिचय दे रही हैं और लोकतंत्र के इस महापर्व को सफलतापूर्वक संचालित करने में भी पूरी तरह सक्षम हैं।

मतदान ड्यूटी के लिए रवाना हुई महिला कर्मचारियों ने ढाठू और सदरी जैसे पारंपरिक हिमाचली परिधान पहनकर स्थानीय सांस्कृतिक विरासत को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर अधिकारियों ने भी पारंपरिक वेशभूषा धारण कर चुनावी प्रक्रिया को सांस्कृतिक पहचान दी। महिला कर्मचारियों का यह अनूठा स्वरूप लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

नगर परिषद रोहड़ू के 9 वार्डों में चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कुल 14 महिला पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है। इनमें 9 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगी, जबकि 4 पार्टियां रिजर्व रखी गई हैं।

प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी, दो मतदान अधिकारी और एक सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और तीन सेक्टर अधिकारियों की जिम्मेदारी भी महिला अधिकारियों को सौंपी गई है। चुनाव प्रक्रिया के लिए करीब 80 महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

इस बार महिलाएं केवल मतदान प्रक्रिया तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि मतगणना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी संभालेंगी। रिटर्निंग अधिकारी धर्मेश रामौत्रा ने बताया कि मतगणना कार्य उपमंडलाधिकारी कार्यालय के चांशल सम्मेलन कक्ष में किया जाएगा और इसे भी पूरी तरह महिला कर्मचारी ही संचालित करेंगी।

मतगणना के लिए कुल 6 टीमों का गठन किया गया है, जिनमें काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग असिस्टेंट और माइक्रो ऑब्जर्वर शामिल होंगे। इनमें से तीन टीमें सक्रिय रूप से मतगणना में तैनात रहेंगी, जबकि तीन टीमें रिजर्व रखी गई हैं।

प्रशासन ने विश्वास जताया है कि महिला कर्मचारियों की प्रतिबद्धता, अनुशासन और कार्यकुशलता चुनाव प्रक्रिया को सफल और पारदर्शी बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

Health Department Issues Summer Safety Advisory

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

रोबोटिक सर्जरी से नई राह, हिमाचल में स्वास्थ्य का नया दौर

CM Sukhu stated that the present state government has taken several significant steps over the last three and...

बाल विकास परियोजना शिमला ने जारी किया चयन परिणाम

महिला एवं बाल विकास विभाग, हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत बाल विकास परियोजना शिमला (शहरी) ने आंगनबाड़ी एवं क्रेच...

शिमला बचत भवन में गूंजा राष्ट्रीय एकता और सौहार्द का संदेश

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन शिमला द्वारा बचत भवन में सद्भावना...

Young Voices Take Centre Stage with Literature, Creativity, Competitions and Heritage

After an inspiring opening day of books, storytelling, art, poetry and creative workshops, the fourth edition of Mimansa...