शिमला ग्रीष्मोत्सव 1 जून से, रिज पर सजेगा जश्न

Date:

Share post:

शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026 का आयोजन 1 से 5 जून तक ऐतिहासिक रिज मैदान पर किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त एवं ग्रीष्मोत्सव समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने बचत भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष पांच दिवसीय ग्रीष्मोत्सव के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग थीम पर आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे आयोजन को और आकर्षक बनाया जा सके।

ग्रीष्मोत्सव के दौरान हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ शाम के समय प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इन गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए जिला स्तर पर एक समिति का गठन किया गया है।

उपायुक्त ने कहा कि ग्रीष्मोत्सव को और बेहतर बनाने के लिए आम जनता और अधिकारियों से अगले 10 दिनों के भीतर रचनात्मक सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि उत्सव की पारंपरिक गरिमा को पुनः स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता, सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, फ्लावर शो और हेल्दी बेबी प्रतियोगिता सहित कई आयोजन किए जाएंगे। साथ ही, हिमाचली फूड फेस्टिवल आयोजित करने की भी योजना है। कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए रिज मैदान पर एक अतिरिक्त मंच भी स्थापित किया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि शिमला ग्रीष्मोत्सव एक प्रतिष्ठित आयोजन है, जिसका हर वर्ष लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी विभागों के सहयोग से इस वर्ष का आयोजन और भी सफल बनाया जाएगा।

ग्रीष्मोत्सव के अवसर पर शिमला से जुड़ी पुरानी तस्वीरों को समेटते हुए एक स्मारिका और कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया जाएगा।

HPTU Budget Focuses on Skills Over Degrees

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Governor Calls for Preservation of Kangra Miniature Art

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने आज भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (IIAS), राष्ट्रपति निवास, शिमला में आयोजित पांच दिवसीय कला...

टीबी मुक्त भारत अभियान में हिमाचल की बड़ी छलांग

स्वास्थ्य एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश तपेदिक...

Governor Calls Culture the Soul of Civilisation at IIAS

Himachal Pradesh Governor Kavinder Gupta on Saturday inaugurated an art exhibition and a newly set up Art Gallery...

Vikramaditya Sets Dec 2026 Deadline for Flyover

Public Works Department Minister Vikramaditya Singh on Saturday reviewed the progress of the Vidhan Sabha flyover project being...