शिमला ग्रीष्मोत्सव: बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज

Date:

Share post:

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के तहत जिला मिनी बैडमिंटन चैंपियनशिप (अंडर-11, 13 और 15 – बॉयज एवं गर्ल्स) का शुभारम्भ आज इंदिरा गांधी खेल परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने की, जबकि सहायक आयुक्त देवी चंद ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

10 जून से 13 जून 2026 तक आयोजित होने वाली इस चैंपियनशिप में जिले भर से लगभग 180 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन बैडमिंटन एसोसिएशन के सहयोग से किया जा रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रस्तुत की।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने सभी प्रतिभागी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में खेल भावना विकसित करते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हर वर्ष इस तरह की गतिविधियां बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करती हैं।

उन्होंने अभिभावकों की भूमिका की भी सराहना की, जो अपने बच्चों को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। उपायुक्त ने कहा कि आज लड़कियां खेल सहित हर क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।

उन्होंने बच्चों से नशे से दूर रहते हुए खेलों में अधिक से अधिक भाग लेने और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

सेजिस शो का भव्य समापन, फूलों के सितारे सम्मानित

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Canvas of Dreams: Lower Primary Stars Shine at Auckland House

The corridors of Auckland House School buzzed with boundless energy and creative flair today as its Lower Primary...

हाईटेक होगी शिमला की जनगणना: घर-घर पहुंचेगी डिजिटल टीम

शिमला में जनगणना-2027 के दूसरे और सबसे महत्वपूर्ण चरण की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं।...

‘कानून ताक पर, लोकतंत्र पर ताला’: जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार को घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में उच्च न्यायालय...

HP Releases ₹20.61 Cr to Workers as Aug 15 Welfare Bonus

Himachal Pradesh Building and Other Construction Workers Welfare Board Chairman Nardev Kanwar announced that financial assistance totaling ₹20.61...