शिमला में पटाखा बाज़ार तय, अवैध बिक्री पर होगा एक्शन

Date:

Share post:

दिवाली पर सुरक्षा की रोशनी फीकी न पड़े, इसके लिए शिमला ग्रामीण प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। उपमंडलाधिकारी (नागरिक) कार्तिकेय शर्मा ने स्पष्ट कर दिया है कि आम जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। इस बार पटाखे और आतिशबाजी खरीदने के लिए आपको सिर्फ प्रशासन द्वारा तय की गई आधिकारिक जगहों पर ही जाना होगा। बेतरतीब दुकानें सजाने और भीड़ बढ़ाने वालों पर सीधी नज़र रखी जाएगी।

क्षेत्रवार बात करें तो मशोबरा के तलाई मंदिर मैदान और शोघी की थड़ी पंचायत में दुकानें सजाने की अनुमति मिली है। वहीं जुन्गा तहसील के तहत चाइल क्रॉसिंग की सीढ़ियों के पास, कोटी के मार्केटिंग कमेटी भवन के समीप और जनेड़घाट के मैदान को बिक्री केंद्र बनाया गया है, जबकि धामी क्षेत्र के लोग खेल का चौरा से पटाखे खरीद सकेंगे। स्थानीय तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को साफ हिदायत दी गई है कि वे खुद मौके पर जाकर इन्हीं चिन्हित जगहों पर दुकानें लगवाएं। अगर किसी ने तय सीमा से बाहर दुकान लगाने की हिमाकत की, तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई होना तय है।

कोर्ट पर दिखा जज्बा शिमला मास्टर्स बैडमिंटन में चमके अनुभवी खिलाड़ी

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Shimla Dental College Officially Renamed After Former PM Rajiv Gandhi

In a major administrative decision, the Government of Himachal Pradesh has officially renamed the existing H.P. Government Dental...

Global Push for Healthcare as University of Illinois Team Meets CM Sukhu

A delegation from the Board of Trustees of the University of Illinois, USA, led by Dr. Manuraj Sood,...

CM Sukhu Visits AIMSS Chamiyana to Review Facilities and Patient Care

CM Sukhu conducted a hands-on review of ongoing development projects at the Atal Institute of Medical Super Specialty...

Campus Safety First : HP Police Rolls Out School CONNECT Initiative

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu conducted a hands-on review of ongoing development projects at the Atal Institute...