शिमला में पोलियो उन्मूलन अभियान की तैयारियां तेज

Date:

Share post:

जिला शिमला में 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पोलियो इम्यूनाइजेशन डे मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों की समीक्षा उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में की गई।

अभियान के तहत जिलेभर में विशेष पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे, जहां पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाएंगे।

उपायुक्त ने बताया कि शोघी पुलिस बैरियर पर विशेष बूथ लगाया जाएगा, जहां शिमला आने वाली बसों के यात्रियों और पर्यटकों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। इस बूथ पर एक सांस्कृतिक दल भी हिमाचली लोकगीतों की प्रस्तुति देगा। इसके अलावा मॉल रोड स्थित रोटरी क्लब के समीप भी पर्यटकों के लिए विशेष बूथ स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिले के 11 विकास खंडों में कुल 4,998 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

उपायुक्त ने कहा कि पोलियो उन्मूलन अभियान बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सभी पोलियो बूथों पर समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा दूरदराज क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक करने पर जोर दिया गया।

अभियान के सफल संचालन के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। बस अड्डों, मंदिरों, बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी बूथ स्थापित किए जाएंगे, ताकि यात्रा कर रहे बच्चों को भी पोलियो की खुराक दी जा सके।

उपायुक्त ने अभिभावकों से अपील की कि वे 28 जून को अपने पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर जाएं और उन्हें पोलियो की खुराक पिलाकर सुरक्षित बनाएं। उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त भारत के लक्ष्य को बनाए रखने में जनभागीदारी आवश्यक है।

Govt Boosts Support for Visually Impaired

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

ऑनलाइन हाजिरी के साथ शिक्षकों की भी होगी मॉनिटरिंग

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को शिक्षा निदेशालय में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था...

फीस से किराये तक, सरकार पर जयराम का हमला

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए विश्वविद्यालयों में बढ़ाई गई...

Governor Calls on Youth to Lead Green Movement

Governor Kavinder Gupta has urged the youth to take the lead in environmental conservation and the movement...

कला की उड़ान से युवाओं के सपनों को नई दिशा

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि रचनात्मक शिक्षा युवाओं में प्रतिभा, आत्मविश्वास और...