शिमला में रोजगार अवसर, द ऑर्किड होटल करेगा भर्ती

Date:

Share post:

जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से द ऑर्किड होटल शिमला में सेल्स एग्जीक्यूटिव और हाउसकीपिंग सुपरवाइजर के पदों के लिए 4 अगस्त, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि साक्षात्कार सुबह 10 बजे बाईपास रोड, संजौली स्थित द ऑर्किड होटल में होगा।

उन्होंने बताया कि सेल्स एग्जीक्यूटिव के एक पद के लिए एमबीए, बीबीए या बीएचए योग्यता निर्धारित की गई है। संबंधित क्षेत्र में एक वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थी को 30 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

वहीं, हाउसकीपिंग सुपरवाइजर के एक पद के लिए होटल मैनेजमेंट की योग्यता आवश्यक है। इस पद के लिए भी एक वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी और चयनित उम्मीदवार को 17 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

दोनों पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 19 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों का पंजीकरण नहीं है, वे ई-ईएमआईएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने रिज्यूम तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार स्थल पर पहुंचें। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 88947-77823 पर संपर्क किया जा सकता है।

धामी में सड़क, पानी और बिजली व्यवस्था होगी मजबूत

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

प्रदूषण-मुक्त सफर: शिमला ग्रामीण के रूटों पर दौड़ीं नई ई-बसें

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पुराने बस अड्डे, शिमला से शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र...

Phase 2 Snow-Bound Census to Begin Sept 1

Chief Secretary K.K. Pant chaired a state-level conference today to review administrative arrangements for the second phase of...

CM Backs Major Expansion and Upgrade Drive at AIIMS Bilaspur

The Himachal Pradesh government has committed full support to scale up infrastructure and services at AIIMS Bilaspur, aiming...

विभाजन की त्रासदी, अतीत के सबक और नए भारत का संकल्प: जयराम ठाकुर

भारत विभाजन को मानव इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक करार देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और...