शिमला शहरी क्षेत्र में आंगनबाड़ी भर्ती परिणाम जारी

Date:

Share post:

महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत बाल विकास परियोजना शिमला (शहरी) के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका तथा क्रैच केन्द्रों में कार्यकर्ता के रिक्त पदों के लिए आयोजित साक्षात्कार का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

बाल विकास परियोजना अधिकारी, शिमला (शहरी) इंदु शर्मा ने बताया कि 28 जुलाई, 2026 को चयन समिति द्वारा लिए गए साक्षात्कार के आधार पर आंगनबाड़ी केन्द्र इंद्रनगर में सहायिका पद के लिए लता देवी निवासी नेगी निवास, अपर ढली तथा आंगनबाड़ी केन्द्र लोअर समिट्री में सहायिका पद के लिए सत्या निवासी शंभू भवन, लोअर समिट्री का चयन किया गया है। लोअर समिट्री केन्द्र के लिए पार्वती देवी को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

इसी तरह घोड़ा चौकी क्रैच केन्द्र में क्रैच कार्यकर्ता पद के लिए अग्रिमा चौधरी निवासी चौधरी निवास, कच्ची घाटी तथा अपर समिट्री क्रैच केन्द्र में खेमलता निवासी वात्स्यान निवास, समिट्री गेट संजौली का चयन हुआ है। अपर समिट्री क्रैच केन्द्र के लिए शीला कुमारी को प्रतीक्षा सूची में शामिल किया गया है। विभाग ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम जारी कर दिया गया है और आगे की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जाएगी।

CBSE Government Schools to Be Among Himachal’s Best in Five Years: CM

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

रोबोटिक सर्जरी से नई राह, हिमाचल में स्वास्थ्य का नया दौर

CM Sukhu stated that the present state government has taken several significant steps over the last three and...

बाल विकास परियोजना शिमला ने जारी किया चयन परिणाम

महिला एवं बाल विकास विभाग, हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत बाल विकास परियोजना शिमला (शहरी) ने आंगनबाड़ी एवं क्रेच...

शिमला बचत भवन में गूंजा राष्ट्रीय एकता और सौहार्द का संदेश

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन शिमला द्वारा बचत भवन में सद्भावना...

Young Voices Take Centre Stage with Literature, Creativity, Competitions and Heritage

After an inspiring opening day of books, storytelling, art, poetry and creative workshops, the fourth edition of Mimansa...