शिवानी कपरेट को वूमेन साइंटिस्ट अवार्ड 2026

Date:

Share post:

एक्सीलेंस कॉलेज संजौली की असिस्टेंट प्रोफेसर शिवानी कपरेट को उनके हनी आधारित सिल्वर नैनो पार्टिकल्स पर किए गए शोध के लिए ‘आउटस्टैंडिंग वूमेन साइंटिस्ट अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें उनके विज्ञान क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया गया।

यह सम्मेलन ICFRE-HFRI Shimla, Medicinal Plant Board Himachal Pradesh, और ISAHRD Society New Delhi के संयुक्त आयोजन में हुआ, जिसमें देश-विदेश के वैज्ञानिक और शोधकर्ता शामिल हुए।

शिवानी का शोध आधुनिक विज्ञान और पारंपरिक प्राकृतिक संसाधनों के समन्वय का उदाहरण है। उनके हनी आधारित सिल्वर नैनो पार्टिकल्स विशेष रूप से एंटीबैक्टीरियल और उपचारात्मक गुणों के विकास में उपयोगी माने जा रहे हैं।

शैक्षणिक उपलब्धियों के मामले में, शिवानी ने अब तक 11 शोध पत्र प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित किए हैं और 1 पेटेंट उनके नाम पर दर्ज है।

कॉलेज प्रशासन और सहकर्मी उनकी इस उपलब्धि पर गर्व जता रहे हैं और इसे पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए प्रेरणादायक बताया है। शिवानी ने इस सफलता का श्रेय अपने सहयोगियों, संस्थान और परिवार को दिया और भविष्य में भी समाज के हित में शोध कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

ढल्ली टनल मार्ग पर वाहन प्रतिबंध बढ़ाया

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

विदेशी MBBS छात्रों को सुक्खू सरकार की बड़ी राहत

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि कोविड-19 महामारी के दौरान विदेशी...

अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं की होगी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान के नेतृत्व में आयोग का एक उच्च...

Today, 24 July, 2026 : International Self-Care Day

International Self-Care Day, observed annually on 24 July, is dedicated to raising awareness about the value of self-care...

PM SHRI Totu School Joins Global Mission to Track Asteroids

Students of PM SHRI Government Senior Secondary School of Excellence, Totu are set to explore the mysteries of...