सुक्खू सरकार के चार साल के जश्न पर जयराम ठाकुर का तीखा हमला

Date:

Share post:

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार के चार साल पूरे होने पर प्रस्तावित जश्न की तैयारियों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने तीखा तंज कसते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में चारों तरफ अव्यवस्था और हाहाकार का माहौल है, ऐसे में सरकार किस बात का जश्न मनाने की तैयारी में जुटी है। जयराम ठाकुर ने सवाल उठाया कि जिस कार्यकाल में जनता को कथित तौर पर परेशानियों, टैक्स और छीनी गई सुविधाओं का सामना करना पड़ा हो, उसका जश्न कैसे मनाया जा सकता है। उनके मुताबिक, जश्न पर करोड़ों रुपये फूंकने के बजाय यह पैसा प्रदेश के विकास कार्यों पर खर्च होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि आपदा से टूटी कई सड़कें आज भी बदहाल हैं, जहां कभी वाहन दौड़ते थे वहां अब खच्चर चल रहे हैं, और पीडीएनए की राशि बुनियादी ढांचे को सुधारने के बजाय करीबी लोगों पर खर्च की जा रही है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि ‘सुख की सरकार’ का दावा करने वाली सरकार असल में ‘शुल्क की सरकार’ चला रही है, जिसका ध्यान केवल नए शुल्क और टैक्स लगाने पर है। उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि अस्पतालों में मुफ्त एक्स-रे जैसी सुविधाएं खत्म कर दी गई हैं, आवश्यक दवाओं के साथ-साथ रुई-पट्टी और स्पिरिट तक की कमी बनी हुई है, जबकि सड़क हादसों में घायल लोग समय पर इलाज न मिलने से जान गंवा रहे हैं। दूसरी ओर, सरकार रोबोटिक सर्जरी मशीनों और विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं के दावों के सहारे जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। शिक्षा क्षेत्र को लेकर उन्होंने दावा किया कि सरकारी स्कूलों से 50 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दाखिला वापस ले लिया है, इसके बावजूद तरक्की के दावों के साथ जश्न मनाने की होड़ लगी है।

कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज पर निशाना साधते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हत्या, महिलाओं से दुर्व्यवहार, दुष्कर्म, फिरौती और चोरी जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार स्थायी डीजीपी और स्थायी मुख्य सचिव तक नियुक्त नहीं कर सकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर पूरा प्रशासनिक अमला जश्न की तैयारियों में लगा है, जबकि मित्र मंडली और कुछ अधिकारियों को संरक्षण मिल रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि भारी कर्ज लेकर प्रदेश की आर्थिक स्थिति को कमजोर करने वाले मुख्यमंत्री खुद को हितैषी और योद्धा बता रहे हैं, इसलिए पार्टी आलाकमान को उनसे जवाब तलब करना चाहिए कि आखिर किस उपलब्धि का जश्न मनाया जा रहा है।

बिना सड़क मंडियां बनाने पर विधानसभा समिति ने एपीएमसी से मांगा हिसाब

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

IIAS Shimla Seminar Explores Economic Power of Traditional Arts

A three-day national seminar exploring how India’s traditional performing and visual arts can power economic growth, livelihoods, and...

Governor Backs AI Driven and Outcome Based Audits in Shimla

Auditing must evolve from a routine scrutiny of government revenue and expenditure into a powerful catalyst for good...

बिना सड़क मंडियां बनाने पर विधानसभा समिति ने एपीएमसी से मांगा हिसाब

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति ने जिला शिमला से जुड़े विकास कार्यों और वित्तीय अनियमितताओं...

Himachal Fast Tracks Modern Apple Centre of Excellence to Boost Growers Income

Himachal Pradesh is set to give its apple economy a high-tech boost by establishing a modern Centre of...