U20 चैंपियनशिप में हिमाचल के मयंक का दमदार प्रदर्शन

Date:

Share post:

अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर हिमाचल प्रदेश ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। वियतनाम के द नांग में आयोजित UWW एशियन चैंपियनशिप 2026 में शिमला जिले की सुन्नी तहसील के डोमेहर गांव के युवा खिलाड़ी मयंक पाल ने अंडर-20 वर्ग के 62 किलोग्राम भार वर्ग में पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया।

यह प्रतियोगिता 4 से 6 जून 2026 तक यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) के तहत आयोजित हुई, जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए हिमाचल प्रदेश के तीन खिलाड़ियों ने भारतीय ग्रैपलिंग संघ के माध्यम से भाग लिया।

मयंक पाल की इस उपलब्धि पर प्रदेश में उत्साह का माहौल देखने को मिला। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने उन्हें सम्मानित करते हुए पदक प्रदान किया और उनके प्रदर्शन को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता शिमला ग्रामीण क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है और प्रदेश के युवाओं के लिए एक मजबूत संदेश है कि मेहनत से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है।

इस अवसर पर एमेच्योर ग्रैपलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के महासचिव एवं एशियाई पदक विजेता जितेंद्र चौहान ने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदक जीतना हिमाचल के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है और यह राज्य में खेल संस्कृति के मजबूत होते आधार को दर्शाता है। मयंक पाल की इस सफलता ने एक बार फिर यह साबित किया है कि छोटे गांवों से निकली प्रतिभाएं भी बड़े मंचों पर देश का झंडा बुलंद कर सकती हैं।

संगठन में युवा शक्ति का उदय: निबोश बने उपाध्यक्ष

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

जिधर देखूं तू ही तू – रणजोध सिंह

रणजोध सिंह - नालागढ़ सर्वभूतेषु येनैकमव्ययं भावमीक्षते। अविभक्तं विभक्तेषु तज्ज्ञानं विद्धि सात्त्विकम्॥ उपरोक्त श्लोक श्रीमद्भगवद्गीता के 18वें अध्याय का 20वाँ...

This Day In History

1573 Mughal Empire Conquers Gujarat Mughal Emperor Akbar completed his swift campaign in Gujarat with a decisive victory near Ahmedabad,...

Today, 2 Sep. 2026: World Coconut Day

World Coconut Day is observed annually on September 2 to highlight the agricultural, economic, and health significance of...

Centre Announces Tenzing Norgay National Adventure Awards

The Union Ministry of Youth Affairs and Sports has officially announced the recipients of the prestigious Tenzing Norgay...