उबादेश को सौगात: शिक्षा मंत्री ने करोड़ों की योजनाओं का किया लोकार्पण

Date:

Share post:

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के उबादेश क्षेत्र में विकास के लिहाज से आज का दिन बेहद खास रहा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने यहाँ दो बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं का विधिवत लोकार्पण कर स्थानीय जनता को बड़ी सौगात दी। सबसे पहले उन्होंने 1 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से तैयार रामनगर खड्ड से खोला कुइनल उठाऊ पेयजल योजना को जनता को समर्पित किया, जिससे खोला कुईनल और ग्राम पंचायत नगाण के आसपास के कई गाँवों की पेयजल समस्या दूर होगी। इस मौके पर उन्होंने बढ़ते जल संकट पर चिंता जताते हुए कहा कि बदलते मौसम और जनसंख्या के दबाव के चलते पारंपरिक जल स्रोत सूख रहे हैं, जिससे निपटने के लिए क्षेत्र में करोड़ों की परियोजनाएँ चलाई जा रही हैं। उन्होंने 38.08 करोड़ रुपये की लागत से बनी 17 किलोमीटर लंबी पब्बर नदी उठाऊ पेयजल योजना का भी विशेष जिक्र किया, जिससे क्षेत्र की लगभग 23 पंचायतें लाभान्वित हो रही हैं।

इसके बाद, शिक्षा मंत्री ने लगभग 87.34 लाख रुपये की लागत से निर्मित लखवी शमुखर संपर्क मार्ग का भी लोकार्पण किया। इस सड़क के खुलने से ठियोग और कोटखाई दोनों क्षेत्रों के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है और अब उबादेश के लोगों को शर्मला पहुँचने के लिए छैला के लंबे रास्ते से नहीं गुजरना पड़ेगा। रोहित ठाकुर ने बताया कि जुब्बल-नावर-कोटखाई में वर्तमान में सड़क एवं भवन निर्माण पर करीब 850 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जो आने वाले समय में बढ़कर 1,000 करोड़ रुपये तक पहुँच जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री के साथ ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने शर्मला पहुँचकर कोटखाई और ठियोग क्षेत्र के आराध्य डोम देवता का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान दिवंगत नेता ठाकुर राम लाल के साथ शर्मला और उबादेश के भावनात्मक जुड़ाव को भी याद किया गया। विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने इस सड़क के निर्माण पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि शर्मला दोनों क्षेत्रों की सामूहिक आस्था का केंद्र है और आने वाले समय में इसे धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Govt Sanctions ₹64 Cr to Astrome for Space Intelligence Project

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

बाल दिवस पर गुम्मा के सनरॉक प्ले स्कूल में सजी नन्हे-मुन्नों की महफिल

गुम्मा (कोटखाई) स्थित सनरॉक प्ले स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर...

The Revolt of 1857: India’s First Freedom Struggle – Feature

Lakshmi Rameshwar Rao 1857 saw a large-scale rebellion against the domination of the British East India Company. This revolt...

This Day In History

1930 The British government convened the First Round Table Conference in London to deliberate on Indian constitutional reforms, though...

Today, 12 Nov, 2026 : World Pneumonia Day

Pneumonia remains a critical global health challenge largely because it thrives where poverty, malnutrition, and healthcare gaps intersect,...