अंडर-13 शतरंज: जेएनवी ठियोग का शानदार प्रदर्शन

Date:

Share post:

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग, शिमला के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ द्वारा आयोजित अंडर-13 राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

ठियोग में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 14 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। छात्र दिव्यांश ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं कार्तिक ने आठवां, आऊशी ने नौवां, निखिल ने 19वां, उज्ज्वल ने 24वां, अनमोल ने 35वां, वीर विद्या ने 39वां, यथार्थ ने 41वां, कर्मा ने 44वां, समिति ने 49वां, आरवी ने 51वां, कार्तिक ने 54वां, सानवी ने 62वां और ऋद्धिवर्या ने 63वां स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शतरंज जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों में एकाग्रता, तर्क क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता को मजबूत करती हैं। विद्यालय ने उम्मीद जताई कि विद्यार्थी भविष्य में भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

हिमाचल में अब हर सड़क का होगा सुरक्षा ऑडिट

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

This Day In History

2008 India’s Tricolour Lands on the Moon: Detached from Chandrayaan-1, ISRO’s tricolour-painted Moon Impact Probe (MIP) struck near the...

Today, 14 Nov, 2026 : Children’s Day (Bal Diwas)

Children’s Day (Bal Diwas) is celebrated across India every year on November 14 to commemorate the birth anniversary...

Buddhaghosa’s Philosophical Legacy Takes Centre Stage at IIAS Shimla Seminar

A two-day international conference titled ‘Buddhaghosa: A Philosophical, Historical and Critical Enquiry’ concluded today at the Indian Institute...

सवालों से भागने के बजाय सदन की गरिमा बनाए रखें सीएम : जयराम ठाकुर

शिमला के फागू में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश...