विज्ञानमय भारत से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना : जयराम ठाकुर

Date:

Share post:

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में आयोजित शिक्षा महाकुंभ में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा लगाई गई विभिन्न नवाचार एवं प्रोजेक्ट्स की प्रदर्शनी का बारीकी से अवलोकन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस सपने को धरातल पर उतारने के लिए एक आत्मनिर्भर और विज्ञानमय भारत का निर्माण बेहद जरूरी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमारी वैदिक परंपरा में शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति और राष्ट्र के समग्र निर्माण का माध्यम है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और जिज्ञासा ही सशक्त राष्ट्र की वास्तविक नींव हैं।

इस अवसर पर राजनीतिक परिदृश्य पर बोलते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सत्ता से बेदखल होने के बाद कांग्रेस नेता पूरी तरह हताश हो चुके हैं और अब अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। जनता द्वारा नकारे जाने के बाद वे संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ अविश्वास का माहौल खड़ा करना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री सुक्खू को आड़े हाथों लेते हुए नेता प्रतिपक्ष ने नसीहत दी कि उन्हें भाजपा पर अनावश्यक बयानबाजी करने के बजाय अपनी पार्टी की अंदरूनी कलह और बार-बार दिल्ली दौड़ने की अपनी मजबूरी पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए चुनावों में प्रदेश की जनता ने सरकार के कामकाज पर अपनी मुहर लगाते हुए अपनी मंशा साफ कर दी है।

Governor Urges Youth to Drive Technology at NIT Hamirpur

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Jairam Thakur Slams Govt Over Himcare and HRTC Bus Trials

Intensifying his offensive during the ongoing winter session of the Himachal Pradesh Assembly at Tapovan, Leader of the...

प्राकृतिक मक्की से दोगुनी हुई हमीरपुर के किसानों की आमदनी

हिमाचल प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘राजीव गांधी प्राकृतिक खेती योजना’ अब जमीनी स्तर पर किसानों की तकदीर बदलने...

IIAS Shimla Hosts Three-Day Conclave on Pluralism and Social Cohesion

A three-day National Seminar titled ‘Diversity and National Integration: Addressing Contemporary Challenges’ commenced today at the Indian Institute...

उदयपुर रियासत और उसके तत्कालीन सिक्कों का इतिहास

डॉ. कमल के. प्यासा - जीरकपुर, मोहाली उदयपुर मेवाड़ राज्य की स्थापना छठी शताब्दी में गुहिल वंश के संस्थापक...