क्वायर एवं बैंड प्रतियोगिता — औकलैंड ब्व्याज़ हाउस स्कूल

Date:

Share post:

Auckland House School for Boys

कीकली रिपोर्टर, 12 सितम्बर, 2018, शिमला

ओजस सूद सर्वश्रेष्ठ गायक जबकि मैथ्यू एवं लेफ़रॉय हाउस संयुक्त विजेता हुए घोषित  

बीसीएस प्रौफ़ेश्नल वायस ट्रेनर व संगीतज्ञ रूबेन जॉन, इतिहास शिक्षक व पियानो वाद्क आशूर विल्सन व औकलैंड स्कूल के संगीत शिक्षक रवीश निर्णायक मण्डल के तौर पर रहे उपस्थित ।

Auckland House School for Boysऔकलैंड हाउस स्कूल फॉर ब्व्याज़ में एक दिवसीय “क्वायर एवं बैंड प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया । सुबह ग्यारह बजे आरंभ हुई इस प्रतियोगिता में स्कूल के चार सदनों मैथ्यू, लेफ़रॉय, फ्रेंच व ड्रेण्ट हाउस ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । चारों हाउस के प्रतिभागी छात्रों ने पूरे उत्साह व जोश के साथ अपनी अपनी कार्यक्रम प्रस्तुतियाँ पेश की ।

प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल के रूप में राजधानी के बिशप कॉटन स्कूल के शिक्षक व प्रौफ़ेश्नल वायस ट्रेनर संगीतज्ञ रूबेन जॉन, इतिहास शिक्षक व पियानो वाद्क आशूर विल्सन व औकलैंड स्कूल के संगीत शिक्षक रवीश कुमार विशेष तौर पर आमंत्रित निर्णायक मण्डल के तौर पर उपस्थित रहे । इस अवसर पर ओकलैंड प्रधानाचार्य माइकल ए जॉन ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे छात्रों द्वारा पेश की गयी प्रस्तुतियों की जम कर सराहना की व छात्रों को प्रत्येक कार्य में कड़ी मेहनत कर सफलता प्राप्ति का मंत्र दिया ।

Auckland House School for Boysप्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा करते हुए निर्णायक मण्डल ने छात्रों की प्रतिभा व प्रयासों एवं प्रस्तुतियों की ख़ासी प्रसंशा की। प्रतियोगिता में ओजस सूद को सेर्वश्रेष्ठ गायक घोषित किया गया । इसी के साथ क्वायर प्रतियोगिता में मैथ्यू व लेफ़रॉय हाउस ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया वहीं फ्रेंच हाउस तीसरे स्थान पर रहा ।

बैंड प्रतियोगिता में मैथ्यू प्रथम लेफ़रॉय दूसरे जबकि तीसरे स्थान के लिए फ्रेंच व ड्रेण्ट हाउस संयुक्त विजेता घोषित किए गए ।प्रतियोगिता कार्यक्रम के समापन  अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य ने निर्णायक मण्डल का आभार व्यक्त किया व प्रतिभागी छात्रों को बधाई दी । प्रतियोगिता कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया ।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर शिमला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

महान स्वतंत्रता सेनानी और प्रखर राष्ट्रवादी नेता ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर आज शिमला के...

Cottonian Hope Foundation Hosts Multi-Community Prayer

Faith, empathy, and community spirit converged at Bishop Cotton School, Shimla, on 15 November 2026, as the Cottonian...

मैं सिर्फ दवाई देता हूँ – कहानी

रणजोध सिंह - नालागढ़ बड़े अस्पताल के डॉक्टरों ने मुझे साफ-साफ बता दिया था कि मेरे पिताजी को कैंसर...

This Day In History

1966 India observes the formal birth of National Press Day alongside the Press Council of India, cementing a commitment...