March 18, 2026

जापान में कराटे-डू-चैंपियनशिप इसी माह

Date:

Share post:

राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 4 जुलाई, 2015, शिमला

बाघी स्कूल के छात्र जापान में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा; रूट्स कंट्री स्कूल के 15 छात्र लेंगे भाग; देश से कुल 30 छात्र ले रहे भाग

KARATEroots.4.7.15प्रदेश के कई खिलाड़ी वैसे तो पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। लेकिन इस बार भी देश के लिए ही नहीं प्रदेश के लिए भी यह गौरव की बात है कि रूट्स कंट्री स्कूल बाघी के 15 छात्र जापान में आयोजित होने वाली 90वीं ऑल जापान एंड इंटरनैशनल फ्रेंडशिपि कराटे-डू चैंपियनशिप 2015 में भाग ले रहे हैं। जबकि पूरे देश से केवल 30 ही छात्र इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।

कराटे कोच अनिल जिष्टा के कुशल प्रशिक्षण में स्कूल के ये छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए कमर कस चुके हैं। रूट्स कंट्री स्कूल बाघी के जो छात्र इस अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भाग ले रहे हैं, उसमें अक्षिता चौहान, अवंतिका मेहता, रिजुल चौहान, राजवी, महक चौहान, दयुति मिश्रा, आईवी मोहन, राहुल चौहान, आर्यन चौहान, निखिल सोपटा, अतुल वर्मा, हिमांशु रूहिल, कुनाल राजटा, सुधांशु शर्मा व वंश भिक्टा शामिल है। ये सभी छात्र ब्लैक बेल्ट हैं। यही नहीं रूट्स कंट्री स्कूल के अंतर्गत ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील रौठा ने इसे विद्यार्थियों के भविष्य के लिए सुनहरा अवसर बताया और उन्हें जीवन में कामयाबी की ऊंचाईयां छूने की कामना करते हुए की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। सभी छात्र कराटे कोच और शिगोकान गोजूरियो के सदस्यों के साथ 17 जुलाई को जापान पहुंच जाएंगे।

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day In History

1766 Repeal of the Stamp Act: Britain canceled the controversial tax on the American colonies, a key moment that...

Today, 17 March, 2026 : Saint Patrick’s Day

Saint Patrick's Day, observed every year on March 17, honors Saint Patrick, the patron saint of Ireland. This...

Fresh Snow and Rain Sweep Himachal, Temps Plunge

A new western disturbance brought widespread rain and snowfall across Himachal Pradesh, significantly lowering temperatures across the state....

Himachal Faces LPG, Fuel and Urea Crisis

Despite official assurances of no shortage, Himachal Pradesh is witnessing growing stress in the supply of LPG, fuel...