राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 14 नवंबर, 2015, शिमला
शनिवार से 15वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैम्पियनशीप का शुभारंभ इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में हुआ है। शनिवार को खेले गए सब जुनियर (ब्यॉज) वर्ग में जागला रोहड़ू तुषार वर्मा ने स्वर्ण, शिमला के आर्यव कौशल ने रजत और रामपुर के सुमित सागर ने कांस्य पदक हासिल किया। कैडेट (ब्वॉयज) में डोडरा क्वार के जतिन ने गोल्ड और जांगला रोहड़ू के निशांत ने सिल्वर मैडल अपने नाम किया। कैडेट (ब्वॉयज) के अंडर 49 किलो ग्राम भार वर्ग में कार्तिक शर्मा ने स्वर्ण, कोटगढ़ के रितिक ने सिल्वर, अंडर-53 किलो ग्राम भार वर्ग में जुब्बडहट्टी के मैहुल शर्मा ने गोल्ड, शिमला के कमल ठाकुर ने सिल्वर और शोघी के गगन ने ब्राउंस मैडल जीता है।
कैडेट (गल्र्स) के अंडर-47 किलो ग्राम भार वर्ग में रोहड़ू की कविता ने स्वर्ण, रामपुर ज्यूरी की विजया ने रजत और रामपुर की पूजा ने कास्य पदक झटका। अंडर-55 किलो ग्राम भार वर्ग में रोहड़ू की पल्वी ने गोल्ड, रोहड़ू की ही अर्चना ने सिल्वर और रामपुर की रूचिका ने ब्राउस मैडल पर कब्जा किया।
जुनियर (ब्यॉज) के अंडर-48 किलो ग्राम भार वर्ग में शोघी के गौरव कुमार ने स्वर्ण, रामपुर के राजेंद्र ने रजत और शोघी के रोहित कुमार व रोहड़ू के राहुल ने कास्य पदक प्राप्त किया। जुनियर (ब्यॉज) के अंडर 45 किलो ग्राम भार वर्ग में शिमला के शशिकांत ने गोल्ड, शिमला के ही आनंद व धीमान में क्रमश: सिल्वर व ब्राउस मैडल जीता। कैडेट (गल्र्स) के अंडर 41 किलो ग्राम भार वर्ग में रोहड़ू की किरन ने स्वर्ण, रोहड़ू की ही प्रिया ठाकुर ने रजत और रामपुर के तान्या व शोघी की सविता ने कास्य पदक प्राप्त किया। कैडेट (गल्र्स) के अंडर 44 किलो ग्राम भार वर्ग में जुब्बल की बिमला ने गोल्ड, रामपुर की रेखा ने सिल्वर मैडल पर कब्जा जमाया।