जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न; 20 खंडों के 774 खिलाडिय़ों ने लिया भाग

Date:

Share post:

राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 7 सितम्बर, 2015, शिमला

कबड्डी में नेरवा बेडमिंटन में रोहड़ू ब्लॉक अव्वल; विधायक बलवीर वर्मा ने सम्मानित किए विजेता; अंडर 14 छात्रों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता गवर्नमेंट सीनियर; सेकेंडरी स्कूल चौपाल में सम्पन्न हो गई। इस प्रतियोगिता मे शिमला जिला के 20 खंडों के करीब 774 छात्रों ने भाग लिया।

dist-sports.7.9.15जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में नेरवा ब्लॉक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि रोहड़ू ब्लॉक दूसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा वॉलीबॉल मे रोहड़ू ब्लॉक ने नेरवा को हराकर जीत हासिल की। इसी तरह खो-खो में ठियोग ब्लॉक पहले जबकि देहा स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी रोहड़ू ब्लॉक ने बेहतर प्रदर्शन किया और ठियोग ब्लॉक को हराया। भाषण प्रतियोगिता में सराहन ब्लॉक पहले जबकि रोहडू द्वितीय स्थान पर रहा। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में योगा स्पधा भी करवाई गई। इसमें मतियाना अव्वल रहा, जबकि मार्च पास्ट में मशोबरा ब्लॉक पहले स्थान पर रहा। एथैलेटिक्स में फिर से रोहड़ू ब्लॉक ने शानदार प्रदर्शन किया और पहला स्थान झटका। इसके अतिरिक्त लोकनृृत्य में मशोबरा पहले व ठियोग दूसरे स्थान पर रहा।

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर चौपाल निर्वाचन क्षेत्र के विधायक बलवीर सिहं वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर उन्हें सम्मानित किया। समापन अवसर पर मुख्यातिथि ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने चौपाल स्कूल खेल मैदान की फेंसिग व स्टेडियम निर्माण सहित स्टेडियम में शौचालय निर्माण के लिये दो माह के भीतर धन मुहैया करवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्कूल भवन निर्माण के लिए 80 लाख रूपये का प्रावधान किया जा चुका है। उन्होनें इस प्रतियोगिताके आयोजन के लिये आयोजक कमेटी को 31 हजार रूपये तथा छात्रों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये 21000 देने की घोषणा की।

इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी चौपाल अनिल चौहान, डीएसपी चौपाल मुनीष डडवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सबलाराम चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष के.सी चंदेल, एडीपीओ शिमला आजाद सिहं, खेल प्रभारी रमेश भारद्वाज, बालकराम, आयोजक सचिव व प्रधानाचार्य अश्वनी लोदटा, मोहन केजटा, आकाशदीप, तपिन्द्र मैहता, सतपाल नेगी, डा. दीपराम, शीला चौहान, जेयपाल मैहता, विजन चौहान, रेखा भोटा, शांता जंदेव, विजय केजटा, रचना, जितेन्द्र चौहान, रविन्द्र मैहता, सहित अनेक शारीरिक शिक्षक मौजूद थे।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

बड़ौदा रियासत और तत्कालीन सिक्के

डॉ. कमल के. प्यासा - जीरकपुर, मोहाली बड़ौदा मराठा साम्राज्य के अंतर्गत एक राज्य था, जो कि बाद में...

होटलों पर ढाई गुना शुल्क वृद्धि से टूटेगी पर्यटन की कमर – जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर होटल कारोबारियों और आम जनता पर बेतहाशा...

21 दिन में 25 चोटियां फतह करने वाले पर्वतारोही सचिन गांगटा सम्मानित

लद्दाख की दुर्गम पहाड़ियों में महज 21 दिनों के भीतर 6,000 मीटर से ऊंची 25 चोटियों पर तिरंगा...

DC Shimla Inaugurates VBYLD; Six Finalists Advance to State Round

From an initial pool of nearly 8,000 hopefuls, six young changemakers have emerged as Shimla district’s finalists for...