राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 14 सितम्बर, 2016, शिमला
नवोदय विद्यालय ठियोग में हिंदी दिवस अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया गया | दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आरम्भ किया गया | इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा पर कवित पाठ में भाग लिया | प्राचार्य सुमन कुमार ने एवं उप-प्राचार्या कामना गुप्ता ने हिंदी का महत्व बताते हुए इस भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया | कामना गुप्ता ने बड़ी ही खूबसूरती के साथ हिंदी भाषा की
विशेषता का व्याख्यान किया |
इस दौरान हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत अनेक प्रतियोगिताएँ करवाई गयी | जिसमे संभाषण, निबंध लेखन, वाद विवाद, कविता लेखन. कहानी लेखन आदि प्रतियोगिताएँ भी शामिल है | इस अवसर पर वेद्प्रभा पी.जी.टी. (हिंदी) और नीना शर्मा टी.जी.टी. (हिंदी) ने भी हिंदी भाषा का महत्व समझाते हुए इस भाषा को सीखना व जानना अनिवार्य बताया |
इसके अतिरिक्त विद्यालय के कंप्यूटर विभाग द्वारा अमित कुमार एवं अंजलि भंडारी के निर्देशन में हिंदी-टंकण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया | विद्यालय के पुस्तकालय में पुस्तकालयाध्यक्ष नरेश कुमार नेगी द्वारा हिंदी पुस्तकों पर पुस्तक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पुस्तकालय में हिंदी पुस्तकों के विशाल संग्रह को देखने का सुअवसर प्राप्त हुआ | इस मौके पर प्राचार्य, उपप्राचार्या एवं सभी शिक्षक वर्ग उपस्थित रहे|