February 1, 2026

एसपीएस स्कूल को एक्सीलैंस अवार्ड; दिल्ली में ब्रेनफीड ने किया सम्मानित

Date:

Share post:

राजेश शर्मा, कीकली रिपोर्टर, 10 मार्च, 2017, शिमला

शिमला के प्रतिष्ठित स्कूलों में शूमार शिमला पब्लिक स्कूल को स्कूल एक्सीलैंस अवार्ड 2017 से नवाजा गया है। यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बे्रनफीड की ओर से प्रदान किया गया है। स्कूल की निदेशक प्रतिंदर सिंह और स्कूल की प्रधानाचार्या अनु शर्मा ने इस शानदार उपलब्धि के लिए स्कूल स्टाफ और छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि शिमला पब्लिक स्कूल में न केवल पढ़ाई बल्कि छात्र-छात्राओं के संपूर्ण विकास की ओर ध्यान दिया जाता है।

मीडिया प्रभारी अमिता भारद्वाज ने  बताया कि बीते 4 फरवरी 2017 को बे्रनफीड की ओर से दिए जाने इस एक्सीलेंस अवार्ड के लिए पूरे देश से हजारों स्कूलों ने आवेदन किया था। इसमें से सर्वश्रेष्ठ 500 स्कूलों का चयन किया गया। शिमला पब्लिक स्कूल खलीनी भी इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। शिमला पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को इस तरह की शिक्षा दी जाती है कि वह अपनी संस्कृति को साथ लेकर हमेशा बदलते परिवेश  के अनुसार खुद को आगे रख सके। छात्रों के विकास के लिए स्कूल में जहां स्मार्ट क्लास व क प्यूटर शिक्षा का प्रावधान है। वहां उनके शारीरिक एवं, मानसिक विकास के लिए खेलकूद और अन्य गतिविधियों का भी आयोजन किया जाता है।

Daily News Bulletin

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CM Sukhu Terms Union Budget ‘Anti-Hill States’

Himachal Pradesh CM Sukhu criticized the recently presented Union Budget 2026-27, describing it as “anti-poor and anti-farmer” and...

हिमाचल में बर्फबारी के बीच मरीज का एयरलिफ्ट

हिमाचल प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की तत्परता के चलते रविवार को डोडरा क्वार के दुर्गम क्षेत्र से...

ईको-टूरिज्म से अर्थव्यवस्था तक : हिमाचल को नई ताक़त

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2024-25...

Young Leader, Big Win: AHSB Student Clinches National Silver

Auckland House School for Boys (AHSB), Shimla, celebrated a proud moment as Class X student Sourish Thakur successfully...