केंद्रीय विद्यालय जाखू में पौधरोपण; वन विभाग के अभियान का दूसरा दिन

Date:

Share post:

राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 19 अगस्त, 2015, शिमला

KVSchool.19.8.15aराजधानी के विभिन्न स्कूली बच्चे दे रहे सहयोग प्रदेश में वनीकरण अभियान की दिशा में बढ़ते हुए शिमना शहरी वन मण्डल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पौधरोपण कार्यक्रम के तहत बुधवार को जाखू में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस पौधारोपण अभियान में केंद्रीय विद्यालय जाखू के स्कूली बच्चों ने पौधरोपण में बढ़चढ़ कर भाग किया। इस मौके पर नगर निगम शिमला के उपमहापौर टिकेंद्र सिंह पंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होने पौधरोपण कर स्कूली बच्चों को पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर वन मण्डल अधिकारी शिमला शहरी, वन परिक्षेत्र अधिकारी जाखू व अन्य लोग भी उपस्थित थे।

KVSchool.19.8.15वन विभाग द्वारा 18 अगस्त से 20 अगस्त तक स्कूली छात्रों के सहयोग से तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शहर में चलाया जा रहा है। बुधवार को केंद्रीय विद्यालय जाखू द्वारा भी पौधारोपण कार्यक्रम इसी अभियान का हिस्सा था। यहां उल्लेखनीय है कि प्रदेश में वन विभाग द्वारा इस वर्ष 10 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वन विभाग व शिक्षा विभाग के सहयोग से इस पौधारोपण कार्यक्रम को अंजाम दिया जा रहा है।

जिला शिमला में 18 व 19 अगस्त को मशोबरा खंड, शोघी, तारादेवी, राजधानी शिमला के विभिन्न स्कूलों ने पौधारोपण में भाग लिया। बुधवार को पौधारोपण के बारे में जहां स्कूली बच्चों को नगर निगम उपमहापौर ने सभी बच्चों से आह्वान किया कि उनके द्वारा किए जा रहे पौधारोपण का वे संरक्षण भी करे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण व पारिस्थितिकी का संतुलित रहना बहुत जरूरी है, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम आगामी समय में भुगतने पड़ सकते हैं।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CM Sukhu Honors Virbhadra Singh on Birth Anniversary

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu today paid floral tributes to former Himachal Pradesh Chief Minister Virbhadra Singh...

CM Inaugurates New Multi-Level Parking at Auckland Tunnel

Himachal Pradesh Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu on Tuesday inaugurated a newly constructed multi-storey car parking facility...

Olympic Day Run Highlights Sports Push in Himachal

On the occasion of International Olympic Day, CM Sukhu flagged off the Olympic Run from his official residence,...

भिशती शासक निज़ाम और चमड़े के सिक्के

डॉ. कमल के. प्यासा - मंडी यह सच्ची कहानी मुग़ल शासक हमायूँ के समय की है और बात उस...