केवी जतोग में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित; केंद्रीय विद्यालयों के 150 छात्रों ने लिया भाग

Date:

Share post:

राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 3 नवंबर, 2015, शिमला

वाद विवाद में जाखू की प्रियंका व कसौली की चिन्मयी ने मारी बाजी संभागीय स्तर की प्रतियोगिता 6 व 7 नवंबर को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए होगा चयन मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय जतोग छावनी में खंड स्तरीय सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें के.वि. जाखू, सराहन, रिकांगपिओ, सुबाथु और कसौली के 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी हेतु विषय तमिल नाडू राज्य तथा इंडोनेशिया देश पर आधारित रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने वहां के सांस्कृतिक परिवेश को उजागर करती अलबम व चार्ट प्रदर्शित किए।

इस अवसर पर इंडोनेशिया के समूह नृत्य, देश भक्ति समूहगान,सामाजिक सरोकारों के संबंधित एकांकी तथा हिन्दी व अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। वाद विवाद का विषय था ‘क्या नारी सशक्तिकरण वास्तव में हो रहा है, जिसमें छात्राओं ने अपने-अपने विचार रखे।

इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वाद विवाद हिन्दी प्रतियोगिता में में के.वी. जाखू की प्रियंका व के.वी. कसौली की चिन्मयी साहु विजयी रही। इसी तरह अग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में के.वी. सुबाथु की खुसबू व के.वी. सराहन की शिक्षा कौशल विजेता रही। वहीं ग्रुप डांस में के.वी. जतोग आलओवर विजेता रहा, जिसमें आरूषी ठाकुर, हितिका बाली, हिमानी, आरोही शर्मा, हिमांशी शर्मा, कुसुम कश्यप, काजल व सारिका ने बाजी मारी। वहीं दूसरी और ग्रुप सांग में के.वी. कसौली आलओवर विजेता रहा, जिसमें महक, उमेशना, हीना, रितिका, कृतिका, आकांक्षा, शीतल व पल्लवी ने बाजी मारी। इसके अलावा स्किट में के.वी जाखू के छात्रों ने बाजी मारी, जिसमें आयुश कुमार, नितिन चंदेल, हॢशत शर्मा, मयंक व कुसुम शामिल रही। क्वीज में के.वी. जतोग के आदित्य व कृतिका का दबदबा रहा। वहीं बैकग्राउंड यूजिक में के.वी. जाखू के सुनील, पज्जवल पुरोली व जोया ने बाजी मारी। उधर एग्जिविट्स वैस्ट स्पीकर में के.वी. कसौली की रितिका कटोच व के.वी. जाखू की सौ या विजेता रही। केंद्रीय विद्यालय जतोग छावनी के प्रधानाचार्य ने बताया कि विजेता टीमें संभागीय स्तर पर 6-7 नवम्बर को केंद्रीय विद्यालय हाई ग्रांउड में भाग लेंगी तथा वहीं से उन विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर चयन होगा।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day In History

1945 World’s First Nuclear Test Conducted: The United States successfully carried out the Trinity Test in New Mexico, marking...

Himachal’s Green Transport Drive Gets Boost

Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri said that all necessary formalities for introducing electric buses in Himachal Pradesh are...

CM Announces Training Support for Police Aspirants

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu has announced a free coaching, physical training and guidance programme for candidates...

CM Reaffirms Mission for Equal Regional Growth

A delegation from Doon Assembly constituency of Solan district, led by MLA Ram Kumar, met CM Sukhu and...